आगरालीक्स…आगरा में शाम को रोड पर निकलने पर आंखों में धुआं सा लग रहा है, जलन सी हो रही है. शहर की आवोहवा है अनहेल्दी. जानिए किस जगह कितना रहा एक्यूआई…
आगरा में शाम होने पर लोग जब सड़क पर निकल रहे हैं या अपने वाहन से जा रहे हैं तो आंखों में धुआं सा लग रहा है. जलन सी हो रही है. इसका कारण है शहर की आवोहवा का खराब होना. आगरा का एक्यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स इस समय अनहेल्दी है. शुक्रवार को रात 9 बजे तक शहर के कई इलाकों की आवोहवा खराब रही. केवल रोहता एक ऐसा एरिया रहा जहां हवा सांस लेने में ठीक है.

जानिए रात 9 बजे को किस जगह का क्या रहा एक्यूआई
सेक्टर 3 आवास विकास कॉलोनी — 160 एक्यूआई
शाहजहां गार्डन — 155 एक्यूआई
संजय प्लेस — 128 एक्यूआई
शास्त्रीपुरम — 122 एक्यूआई
मनेाहरपुर — 91 एक्यूआई
रोहता — 17 एक्यूआई