आगरालीक्स…आगरा में धनतेरस और दिवालीकी खरीदारी को सजे बाजार. आकर्षक आफर्स से लुभाए जा रहे कस्टमर
धनतेरस व दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार सज गए हैं. कल 18 अक्टूबर को धनतेरस के साथ दीपोत्सव की शुरुआत हो रही है. एसे में बाजारों में कपड़ा, जूता, साज सज्जा, बर्तन, रेडीमेड गारमेंट, गिफ्ट शॉप आदि की दुकानें सज गई हैं. दुकानदारों ने दीपावली को देखते हुए कई आकर्षक आफर भी निकाले हैं. घरों और प्रतिष्ठानों को सजाया जाता है जिसके लिए बाजारों में कंडील, रंग बिरंगी झालर आदि से पूरी तरह से बाजार गुलजार हो गए हैं. कारोबारियों को उमीद है कि धनतेरस पर बाजार पूरी तरह से गुलजार नजर आएंगे. बर्तन बाजार में पीतल के बर्तन खूब पसंद किए जा रहे हैं. महिलाओं के पकड़ों में मखमली साड़ी, जर्गन वाली साड़ी, आकर्षक डिजाइनों के सूट फेवरेट बने हुए हैं.