आगरालीक्स…आगरा में भी कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग. रात नौ बजे की घटना. दमकलकर्मियों ने दिखाई फुर्ती…पुलिस भी मौके पर पहुंची…
दिल्ली में शुक्रवार को मेट्रो स्टेशन के पास कमर्शियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग और उसकी चपेट में कई लोगों की मौत के मामले ने हर किसी को हिलाकर रख दिया. शनिवार को आगरा में भी एक कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई लेकिन फायर कर्मियों की फुर्ती और सतर्कता के कारण आग पर काबू पा लिया गया. आग किस कारण लगी अभी इसकी जानकारी की जा रही है.

फतेहाबाद रोड पर रात सवा नौ बजे की घटना
शनिवार रात करीब सवा नौ बजे फतेहाबाद रोड स्थित कैलाश टाकीज के पास एक कमर्शियल बिल्डिंग में आग लग गई. बिल्डिंग में मौजूद एक गोदाम के अंदर कारपेट के अलावा अन्य कीमती सामान रखा था. बिल्डिंग मेंदूसरी मंजिल पर फर्नीचर के गोदाम में अचानक आग की लपटें लोगों ने देखी तो इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी. सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन दमकलें मात्र दस मिनट के अंदर मौके पर पहुंच गई. थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया. आग किस कारण लगी और यह गोदाम किसका है अभी इसके बारे में जानकारी की जा रही है.