Agra News : Mayor & Parshad term complete on 17th January 2023 #agra
आगरालीक्स …..आगरा नगर निगम में मेयर सहित 100 पार्षदों का कार्यकाल आज पूरा हो गया, अब क्या होगा, चुनाव में समय है।

आगरा नगर निगम का चुनाव 2017 को हुआ था, पांच साल पूरे हो चुके हैं। पहली बैठक 17 जनवरी 2018 को हुई थी इस लिहाज से पांच साल पूरे होने के साथ ही मंगलवार को नगर निगम की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो गया। ओबीसी आरक्षण के चलते अभी नगर निगम के चुनाव टाल दिए गए हैं, अप्रैल मई में चुनाव हो सकते हैं। इस दौरान क्या व्यवस्था रहेगी जानें।
ये है नियम
नियमानुसार, आगरा नगर निगम की कमान अब नगर आयुक्त के हाथ होगी और कार्यकारिणी के रूप में डीएम द्वारा तीन सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी। नगर निगम से जुड़े निर्णय इनके द्वारा ही लिए जाएंगे, मेयर और पार्षद अब नगर निगम में नहीं होंगे।
कार्यकाल बढ़ाने की मांग
आल इंडिया मेयर काउंसिल के अध्यक्ष मेयर नवीन जैन का कहना है कि नगर निगम अधिनियम की धारा 15 3 के तहत मेयर का कार्यकाल दूसरे मेयर के नियुक्त होने तक जारी रहना चाहिए। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस पर शुक्रवार या सोमवार को निर्णय आ सकता है।