Saturday , 24 October 2026
Home आगरा Agra News: MBBS students made aware about basic life support in SNMC, Agra…#agranews
आगराहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra News: MBBS students made aware about basic life support in SNMC, Agra…#agranews

476

आगरालीक्स…बेसिक लाइफ सपोर्ट से आपात स्थिति में आप किसी की जान बचा सकते हो. एसएन में बताया—अचानक किसी के बेहोश या हार्ट अटैक आने पर आप क्या कर सकते हैं…

src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>

एसएन मेडिकल कॉलेज में आज बेसिक लाइफ सपोर्ट की कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें चिकित्सकों द्वारा एमबीबीएस के छात्रों को बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम की जानकारी दी गई और उन्हें जागरूक किया गया. मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग, एने​स्थीसिया फिजियोलॉजी विभाग की आचार्य दिव्या श्रीवास्तव द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन किया गया. उद्घाटन एसएनएमसी के प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता, अतिथि आईएपी के अध्यक्ष डॉ. अमरकांत गुप्ता और संकाय के सदस्यों ने किया.

प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति हादसे में घायल हो जाए या चलते-चलते सड़क पर बेहोश होकर गिर जाए तो किसी भी व्यक्ति का प्रथम कर्तव्य उसकी जान बचाना होगा. इसके लिए एमबीबीएस के छात्रों को बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) का ज्ञान होना जरूरी है. बीएलएस यानी बेसिक लाइफ सपोर्ट बुनियादी चिकित्सा सहायता है, जो लोगों को अस्पताल पहुंचने से पहले या उन स्थितियों में दी जाती है, जहां चिकित्सा सुविधा तुरंत उपलब्ध नहीं होती है.

src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>

इस तरह से दें बीएलएस
एसएन प्रिंसिपल ने बताया कि मौके पर घायल को सीधा लिटा दें. उसकी नब्ज देखें, गर्दन की नाड़ी, नाक पर हाथ लगा देखें कि उसकी सांसें चल रही हैं. इसके बाद उसकी छाती खत्म होने व पेट शुरू होने वाली जगह पर अपने एक हाथ की हथेली पर दूसरे हाथ को रख कर उसे प्रेस करें. एक मिनट में 100 से 120 बार ऐसा करें. ऐसा करने से उसकी जान बच सकती है और फिर उे तुरंत एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचा दें.

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के दिशानिर्देश के क्रम में एमबीबीएस छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए मेडिकल कालेज में प्रशिक्षण दिया गया. यह प्रशिक्षण डॉक्टर योगिता द्विवेदी आचार्य एनेस्थीसिया विभाग, डॉ सुनील अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष IAP आगरा और पाठ्यक्रम निदेशक BLS, डॉक्टर सोनिया भट्ट प्रोफेसर एवं विभाग अध्यक्ष बाल रोग विभाग FH एम सी, डॉ मधु नायक सहायक आचार्य, बाल रोग विभाग एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा, द्वारा दिया गया. कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अंजली गुप्ता, ट्यूटर फिजियोलॉजी विभाग द्वारा किया गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra News: 100 needy women in Agra received free consultations and medicines…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में 100 जरूरतमंद महिलाओं को मिला निशुल्क परामर्श और दवाइयां. राउंड...

आगरा

Obituaries of Agra on 24th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Rashifal Saturday, 24th October 2026

आगरालीक्स…24 अक्टूबर शनिवार का राशिफल. कई राशियों के लिए दिन हो सकता...

आगरा

Ramlila Agra 2026: The grand coronation of Lord Ram, seated upon a golden throne…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की रामलीला में हुआ श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक. स्वर्ण सिंहासन पर...

error: Content is protected !!