आगरालीक्स…आगरा में दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल कैम्प कल सेंट स्टीफन स्कूल में. आधार कार्ड के साथ विकलांगता कार्ड भी बनाए जाएंगे….
आगरा के सौ फुटा रामबाग स्थित सेंट स्टीफन स्कूल में शनिवार को सुबह दस बजे दोपहर एक बजे तक 6 से 18 साल के मूकबधिर, मानसिक, दृष्टिबाधित, शारीरिक अक्षम दिव्यांग बच्चों के लिए एक मेडिकल कैम्प का आयेाजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में केबीसी फेम हिमानी बुंदेला भी भाग लेंगी. इसमें दिव्यांग बच्चों का आधार कार्ड और विकलांगता प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे. आधार के लिए दो फोटो, विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए दो फोटो एवं दो आधार की फोटोकॉपी एवं बच्चे को लेकर उपस्थित होना होगा. शारीरिक अक्षम बच्चों को उपकरण वितरण के लिए पिता या माता का आय प्रमाण पत्र लेकर उक्त स्थान पर उपस्थित होना है. विस्तृत जानकारी के लिए राघवेंद्र तिवारी 7017365115 पर फोन कर सकते हैं.
