आगरालीक्स…आगरा में रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा रॉयल की नई अध्यक्ष बनीं मीरा गुप्ता. कार्यकारिणी में इनको भी मिली जिम्मेदारी
रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा रॉयल की आम सभा आज खेलगांव, दयालबाग आगरा में सम्पन्न हुई जिसमें 2025-26 के लिए अध्यक्ष और कार्यकारिणी के चुनाव अध्यक्ष रो संगीता अग्रवाल के निर्देशन में सम्पन्न हुए। रो मीरा गुप्ता को निर्विरोध 2025-26 के लिए अध्यक्ष नामित किया गया। साथ ही कार्यकारिणी के लिए भी सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए।
इसमें उपाध्यक्ष रो रुचि अग्रवाल, सचिव रो अनीता सिंह पुंडीर, सहसचिव रो अलका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रो रेखा कपूर, निदेशक रो रेखा अग्रवाल, रो सरोज प्रशान्त, रो सुभाषिनी पालीवाल, रो अपर्णा पोद्दार, रो मनोज बल, क्लब लर्निंग फेसलिटेटर रो आरती मेहरोत्रा, सार्जेंट एट आर्मस रो हरसिमरन कपूर चुने गए।रो सृष्टि जैन और रो संजू शर्मा द्वारा बैठक की व्यवस्था सँभाली गई। बैठक में रो शारदा गुप्ता, रो बीना खण्डेलवाल, रो इंदू पालीवाल,रो रुचि सिंह आदि उपस्थित रहे