आगरालीक्स…आगरा में सुबह और रात को होने लगी गलन. तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. ग्रामीण अंचल में छाया कोहरा…जानें मौसम अपडेट
आगरा में सर्दी का प्रभाव अब तेज हो गया है. सुबह और रात के समय गलन बढ़ने लगी है. दोपहिया वाहन चलाते समय अच्छी खासी ठंड का अहसास हो रहा है. लोग अब दिन में भी गर्म कपड़ों में ही दिखाई दे रहे हैं. तापमान में गिरावट जारी है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर माह की शुरुआत से कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है. आज सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा भी छाया.
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों बाद न्यूनतम तापमान में और तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 24/11/23) 27.8
Departure from Normal(oC) 0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 24/11/23) 12.1
Departure from Normal(oC) 0