आगरालीक्स…Agra News : आगरा में खुश रहने का गुर सिखाया जाएगा, क्या पैसा होने पर खुश रह सकते हैं या सकारात्मक सोच खुश रख सकती है। ( Agra News : Mental Health carnival for happiness in Agra#Agra )
आगरा में 13 से 19 अप्रैल तक होने वाले सात दिवसीय मेंटल हेल्थ कार्निवल का फीलिंग्स माइंड्स संस्था द्वारा 88, विमल विहार, सिकंदरा− बोदला राेड स्थित सेंटर पर आमंत्रण पत्र विमोचन किया गया। संस्थापक एवं संस्था की निदेशक डॉ चीनू अग्रवाल ने बताया कि जीवन में खुश रहने का मंत्र सात दिवसीय मेंटल हेल्थ कार्निवल 13 से 19 अप्रैल तक सिखाएगा। संस्था के सेंटर पर प्रतिदिन अंतरर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ विभिन्न विधाओं के माध्यम से तनावमुक्त जीवन शैली पर कार्यशाला को संबोधित करेंगे। सात दिन तक चलने वाली कार्यशाला का शुभारंभ विश्व प्रसिद्ध नृत्यांगना तनु गजबी के व्यक्तव्य एवं प्रस्तुति से होगा। 14 अप्रैल को म्युजिक थैरेपिस्ट दुर्गेश उपाध्याय संगीत की झंकार से चिंता मुक्त कैसे रहें, ये बताएंगे। 15 अप्रैल को लेखिका पल्लवी नियोजी जीवन में खुशियों के रंग भरने की कला सिखाएंगी।
16 को बढ़ते तलाक के कारण और निवारण पर परिचर्चा होगी। पेरेंटिग कोच स्वाति जैन 17 अप्रैल को कार्य− जीवन के लिए जागरुकता विशेष पर संबोधित करेंगी। 18 अप्रैल को फूड फार मेंटल हेल्थ पर आकृति सेठी जानकारी देंगी। 19 अप्रैल को बच्चों की भलाइ के लिए कहानियों के उपयोग पर शैलेश जिंदल और रुपाली चरण अपना वक्तव्य देंगे। डॉ चीनू अग्रवाल ने आगे बताया कि सभी कार्याशालाएं प्रतिदिन दो घंटे की होंगी, जिनमें अभिभावक, बच्चे, युवा, शिक्षक आदि प्रतिभाग कर सकते हैं। मुख्य अतिथि डॉ सुशील गुप्ता ,सह संस्थापक डॉ रविंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि 20 अप्रैल को शिल्पग्राम रोड स्थित होटल ताज कन्वेंशन में सेंटर का विधिवत शुभारंभ एवं मेंटल हेल्थ कार्निवल का समापन समारोह होगा। आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर डॉ सत्य सा, डॉ प्रीति सारस्वत, आलोक कुलश्रेष्ठ, कविता कुलश्रेष्ठ, डॉ मेघना मिड्ढा, हेतल देसाई, अनुभव डागा, अमृता मिश्रा आदि उपस्थित रहे।