आगरालीक्स… Agra News : वीडियो न्यूज, आगरा में प्लाट खरीदते समय पता कर लें। पांच हजार और चार हजार वर्ग मीटर में विकसित हो रहीं दो कॉलोनियों को एडीए की टीम ने किया ध्वस्त। ( Agra News Video : ADA demolished two unauthorized colonies in Agra#Agra )
आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा नक्शा पास कराए बिना अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रहीं कॉलोनियों को ध्वस्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को आगरा विकास प्राधिकरण के शाहगंज वार्ड में रामदास द्वारा साईं एन्क्लेव के बगल में, फतेहपुर सीकरी रोड, सहारा आगरा पर लगभग 5000 वर्गमी० क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी को प्रवर्तन दल की टीम ने ध्वस्त कर दिया है।
चार हजार वर्ग मीटर जमीन पर विकसित हो रही कॉलोनी की ध्वस्त
एडीए के प्रवर्तन दल ने ताजगंज वार्ड में विनोद यादव, पिन्टू यादव, उमेश शर्मा, मनोज शर्मा द्वारा मौजा चमरौली 125 फुटा रोड, ताजगंज-वार्ड, आगरा पर लगभग 4000 वर्गमी० भूमि पर विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया है।