यूपीलीक्स …Agra News : दिपावली और होली कब हैं, रक्षाबंधन आज मनाएं या कल, अब यह समस्या नहीं रहेगी। पूरे प्रदेश में एक तिथि एक त्योहार का पंचांग तैयार। ( UP News : One Festival, One Date, One Panchang for UP from year 2026-27#UPnews )
पिछले कुछ सालों से त्योहारों की तिथि को लेकर असमंजस बना रहता है, दीपावली से लेकर रक्षाबंधन भी दो दिन मनाया जा रहा है। ऐसे में काशी विद्वत परिषद ने पूरे प्रदेश के त्योहार के लिए पंचांग तैयार किया है इसे सात अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा जाएगा जिससे उत्तर प्रदेश में सभी त्योहार एक तिथि और एक दिन मनाए जा सकेंगे।
बनारस के पंचांग को माना गया आधार
काशी विद्वत परिषद ने काशी के पंचांग में एकरुपता लाने के बाद प्रदेश के पंचांग की तिथियां एक करने की तैयारी की है। इसके लिए काशी के पंचांगों की एकरुपता को आधार बनाया है इस तरह कांशी के पंचांग के हिसाब से ही पूरे प्रदेश में त्योहार की तिथि और दिन निर्धारित किए जाएंगे। काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी का मीडिया से कहना है कि प्रदेश का पंचांग तैयार करने के लिए काशी के विद्वानों के साथ ही प्रदेश के प्रमुख पंचांगकारों की टीइम बनाई गई थी। इसमें साल 2026 के लिए कालगणना, तिथि, पर्व का सटीक निर्धारण करने के बाद एक तिथि, एक त्योहार और एक पंचांग का सूत्र तैयार किया गया है। इस पर काशी विवि में पिछले दिनों हुए ज्योतिष सम्मेलन में भी इस पर सहमति बनाई गई थी। 2026 नवसंवत्सर से नए पंचांग का प्रकाशन किया जाएगा। प्रकाशन की जिम्मेदारी अन्नपूर्णा मठ मंदिर को दी गई है, इसका प्रकाशन संवत 2083 होगा।