आगरालीक्स .Agra News: ..दुखद आगरा के रहने वाले मर्चेंट नेवी में अधिकारी की इंडोनेशिया में शिप से गिरकर मौत, अपने जन्मदिन पर पापा का इंतजार करती रही बेटी। ( Agra News: Merchant Navy officer died in Indonesia#Agra)
आगरा के सेक्टर आठ आवास विकास कॉलोनी निवासी रमेश चंद्र सब इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में मथुरा में ड्यूटी पर हैं। उनके दो बेटे मनीष और अवनीश हैं। मनीष चेन्नई स्थित शिपिंग कंपनी में कार्यरत हैं, उनकी कंपनी का जहाज दो महीने पहले इंडोनेशिया गया था वहां बाटम द्वीप पर जहाज की मरम्मत चल रही है। मनीष को 25 जुलाई को दुबई जाना है इससे पहले बाटम द्वीप स्थित ड्राई डॉक में जहाज की मरम्मत के दौरान रात 2.30 बजे मनीष जहाज की सीढ़ियों से पैर फिसलने से समुद्र में जा गिरे, उनके साथियों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मनीष को म्रत घोषित कर दिया। शिप कंपनी ने मनीष की मौत की सूचना परिजनों को दी, परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सोमवार को था बेटी का जन्मदिन
मनीष की शादी 2019 में रीना से हुई थी उनकी चार साल की बेटी गार्गी और दो साल का बेटा गर्व है। सोमवार को बेटी गार्गी का जन्मदिन था वह भी अपने पापा की याद करती थी, परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

एक बार छोड़ दी थी मर्चेंट नेवी की नौकरी
मनीष ने बीएससी नॉटिकल साइंस से किया था इसके बाद 2013 में मर्चेंट नेवी ज्वाइन कर ली लेकिन दो साल बाद ही नौकरी छोड़ दी थी और एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने लगे। लेकिन 2023 में दोबारा से मर्चेंट नेवी ज्वाइन कर ली थी।