आगरालीक्स…Agra News: आगरा के होटल में युवती के साथ दो महीने तक होटल संचालक के बेटे ने संबंध बनाए, पुलिस ने भेजा जेल।
इटावा की रहने वाली युवती एमए कर चुकी है, उसने 24 जुलाई को 112 नंबर पर कॉल की। वह सड़क पर रो रही थी उसने पुलिस को बताया कि एक साल पहले उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से होटल भूमि रेजीडेंसी के मालिक के बेटे विभोर राजपूत से मुलाकात हुई। एक दूसरे से बातें होने लगी, दो महीने पहले वह आगरा आ गई। विभोर ने उसे होटल करन विलास में ठहराया।
शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
युवती का आरोप है कि उसे होटल के कमरा नंबर 303 और 209 में ठहराया, विभोर राजपूत ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। युवती ने विभोर से शादी करने के लिए कहा आरोप है कि उसने युवती के साथ अभद्रता कर दी। वह चीखती हुई होटल से बाहर निकल आई और पुलिस को सूचना दी।
होटल संचालक के बेटे को भेजा जेल
पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद मेडिकल कराया। जिस होटल में युवती को ठहराया गया था उसकी भी जांच की गई। युवती का कहना है कि उसने विभोर के लिए अपना घर छोड़ दिया और वह अब शादी नहीं करना चाहता है। विभोर के पिता के कई होटल भी हैं, पुलिस ने युवती के बयान भी दर्ज कराए हैं। होटल संचालक के बेटे विभोर को जेल भेज दिया है।