आगरालीक्स…आगरा में होली पर सुबह नहीं चलेगी मेट्रो. दोपहर ढाई बजे के बाद ही शुरू होंगी सेवाएं
होली के दिन यानि 14 मार्च को सुबह 6 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक मेट्रो नहीं मिलेगी। दोपहर 2.30 बजे से इसकी सेवाएं शुरू होंगी। जोकि अपने निर्धारित समय रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। दोनों टर्मिनल यानि ताज ईस्ट गेट और मनः कामेश्वर मेट्रो स्टेशन से दोपहर 2.30 बजे मेट्रो शुरू होगी।
होली पर दोपहर तक रंग खेला जाता है। लोग होली खेलने और एक-दूसरे से मिलने में व्यवस्त रहते हैं। ऐसे में अधिकांश लोग यात्रा नहीं करते हैं। इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दोपहर 2.30 बजे तक मेट्रो सेवाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है। होली खेलने के बाद ही लोग घरों बाहर निकलते हैं। बता दें कि फिलहाल मेट्रो के पहले प्राथमिकता कॉरीडोर पर ही मेट्रो का संचालन हो रहा है। इसके तहत ताज ईस्ट गेट, बसई, फतेहाबाद रोड, ताजमहल, आगरा किला और मनः कामेश्वर मंदिर स्टेशन के बीच मेट्रो संचालित हो रही है। इससे आगे मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस कॉलेज स्टेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है। यहां अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रैक भी लगभग बनकर तैयार है। स्टेशनों पर साज-सज्जा के साथ ही इलेक्ट्रिक के कार्य चल रहे हैं।