आगरालीक्स…आगरा में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने सर्वोदय विद्यालय, इटौरा में किया इंग्लिश लैंग्वेज लैब व पॉवर लिफ्टिंग लैब का शुभरंभ. देखीं व्यवस्थाएं, दिए निर्देश
आज प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय इटौरा व राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास शाहगंज का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाएं देखी एवं संबंधित को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सर्वप्रथम शाहगंज स्थित अनुसूचित जाति छात्रावास का निरीक्षण करने पहुंचे, छात्रावास की व्यवस्थाओं को देखा तथा संबंधित को दिशा निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री ने ने नगला शंकर लाल ,धनौली में आयोजित समानता एवं समृद्धि अधिवेशन में हिस्सा लिया।
असीम अरुण द्वारा इटौरा स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निरीक्षण किया तथा विद्यालय में इंग्लिश लैंग्वेज लैब व पॉवर लिफ्टिंग लैब का फीता काटकर शुभारंभ किया। जिसमें सॉफ्टवेयर आधारित अंग्रेजी भाषा का ज्ञान तथा इंग्लिश स्पीकिंग आदि को आसानी से सीखा जा सकता है इसी प्रकार पॉवर लिफ्टिंग लैब पॉवर लिफ्टिंग की आधुनिक तकनीकी के माध्यम से प्रतिभा निखार होगा। मंत्री ने कहा कि सर्वोदय विद्यालय की प्रतिभाएं खेल, पावरलिफ्टिंग क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं,सॉफ्टवेयर आधारित लैब में बच्चों के लिए अंग्रेजी भाषा की समझ व स्पीकिंग आसान होगी ,पॉवर लिफ्टिंग लैब की स्थापना से यहां की प्रतिभाओं में और निखार आएगा, उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी,प्रदेश सरकार और समाज कल्याण मंत्रालय शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और नवीन प्रयोगों से शिक्षा के स्तर को और बेहतर कर रहा है. जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवार के बच्चों को तकनीक आधारित उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त हो सके. तभी विकसित भारत का संकल्प पूरा हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि पीटी शिक्षक श्री हरीश चंद्रा पॉवर लिफ्टिंग के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी है. उनके प्रयास से पॉवर लिफ्टिंग में कई बच्चों ने मैडल प्राप्त किया है. आने वाले समय में इसे भी उत्कृष्टता के रूप में विकसित किया जायेगा. बच्चों को बेहतर तैयारी के लिए आधुनिक उपकरण विद्यालय में लगाये जायेंगे. जिससे बच्चे जिस माहौल में प्रतियोगिता में भाग लेते हैं उसी माहौल में वो प्रशिक्षण भी प्राप्त करें और बेहतर परिणाम दे सकें. गौरतलब है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में 110 आवासीय विद्यालय संचालित किया जा रहा है।
