आगरालीक्स…आगरा से हाइवे पर जा रही एक फॉच्यूनर कार को दिनदहाड़े लूट लिया. पुलिस की वर्दी में आए थे बदमाश. स्प्रे डाला और…..
आगरा से पंजाब के लिए जा रही एक फॉर्च्यूनर कार को दिनदहाड़े हाईवे पर मथुरा में लूट लिया गया. बदमाश पुलिस की वर्दी में आए और चालक को बेहोश कर अछनेरा के पास फेंक गए. लुटेरे उसका मोबाइल भी ले गए. लेकिन अभी तक पीड़ित रिपोर्ट लिखाने के लिए पुलिस के चक्कर लगा रहा है क्योंकि वारदात मथुरा में हुई और चालक को अछनेरा में फेंका गया.
ये है पूरा मामला
हरियाणा के अंबाला कैंट में परमजीत सिंह बत्रा रहते हैं जो कि आर्मी कांन्ट्रेक्टर हैं. इनके मित्र विकास अरेाड़ा और एक अन्य को छोड़ने के लिए चालक हरप्रीत सिंह निवासी अंबाला कैंट फॉर्च्यूनर कार लेकर 28 जुलाई को चला था. 29 जुलाई को चालक अकेला आगरा से अंबाला कैंट के लिए आगरा-दिल्ली हाइवे से रवाना हुआ. चालक मथुरा के छाता कोतवाली की केडी चौकी के पास हाइवे पर एक दुकान पर चाय पीने के लिए रुक गया. इसके बाद वो जैसे ही चलने लगा तभी कार सवार दो वर्दीधारी सति तीन युवक उसके पास आए और कार की चेकिंग करने के बाद चालक को कार में बैठाकर लुटेरे चले गए.

आगरा के अछनेरा पहुंचने पर स्प्रे से पहले चालक को बेहोश किया और फिर फॉर्च्यूनर और उसका मोबाइल लूट ले गए. होश आने पर चालक किसी वाहन में बैठकर केडी पुलिस चौकी पहुंचा, लेकिन यहां से उसे थाना अछनेरा के लिए भेज दिया गया. बताया जाता है कि चालक मुकदमा दर्ज कराने के लिए भटक रहा है. इस संबंध में मथुरा के एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि र्पीिड़त कार चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा. पीड़ित की पूरी मदद की जाएगी.