आगरालीक्स…आगरा के फव्वारा दवा मार्केट में औषधि विभाग का छापा. आठ मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई. दवा विक्रेताओं में मचा हड़कंप…नहंी दिखा सके दवाओं के बिल
औषधि विभाग की टीम ने शनिवार को आगरा के फव्वारा दवा बाजार में छापा मारा है. टीम ने मुबारक महल में संचालित 8 मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई की. 30 तरह की दवाओं के बिल मेडिकल स्टोर्स नहीं दिखा सके. इनको नोटिस दिए गए हैं. इसके अलावा 8 दवाओं के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं.

आगरा मंडल के सहायक आयुक्त औषधि अखिलेश जैन के निर्देशन में औषधि निरीक्षक आगरा नवनीत कुमार, कपिल शर्मा, एवं फिरोजााबद के आौषधिक निरीक्षक देशबन्धु विमल द्वारा आगरा के फव्वारा स्थित दवा मार्केट में छापा मारा गया. टीम ने मुबारक महल में संचालित 8 मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया. टीम ने यहां पर दवाओं के रखरखाव और दवाओं की खरी बिक्री के रिकॉर्ड खंगाले. इस पर आठ मेडिकल स्टोरों पर करीब 30 तरह की दवाओं के बिल मेडिकल स्टोर्स नहीं दिखा सके. टीम ने इनके स्टॉक रजिस्टर भी चेक किए. एंटी बैक्टीरियल सॉल्यूशन, त्वचा रोग, हड्डी रोग समेत एंटीबायोटिक की 8 दवाओं के नमूने लिए गए. औषधि विभाग की टीम ने सभी 8 मेडिकल स्टोर्स को नोटिस देकर सात दिन में दवाओं के बिल तलब किए हैं.
इन मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई की गई
मै0 राजधानी ड्रग हाउस-02 नमूने, श्री आर.के. मेडिको एण्ड सर्जिको-01 नमूना, मै0 पवन मेडिको-01 नमूना, मै0 सनरेज फार्मा-01 नमूना, मै0 आर.एस. ड्रग हाउस-01 नमूना, मै0 एसएम.डिस्ट्रीब्यूटर-01 नमूना, मै0 एचएमजी. ड्रग हाउस-01 नमूना, मै0 अग्रवाल मेडिकल ऐजेन्सी