Agra News : Mist forecast in Agra from 6th December 2022 #agra
आगरालीक्स …..आगरा में अब कुहासा छाएगा, आईएमडी ने जारी किया छह दिसंबर तक का पूर्वानुमान, जानें क्या होता है कुहासा।
आगरा में सुबह सुबह सर्दी बढ़ गई है, ठंडी हवा चलने लगी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। शनिवार सुबह से ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप निकलेगी और तापमान बढ़ जाएगा।
छह दिसंबर से छाएगा कुहासा, जानें कुहासा के बारे में
आगरा में अब कुहासा छाएगा, छह से आठ दिसंबर तक कुहासा छाया रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कुहासा में वातावरण में ओस की बूंदे गिरती हैं, इससे सर्दी और बढ़ जाती है। बाहर निकलने पर गीले हो सकते हैं, जैसे जैसे धूप निकलती है कुहासा छट जाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो बादियों जैसा मौसम हो जाता है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
03-Dec 11.0 25.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
04-Dec 11.0 24.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
05-Dec 10.0 24.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
06-Dec 11.0 24.0 Mist
07-Dec 10.0 23.0 Mist
08-Dec 10.0 23.0 Mist