आगरालीक्स… आगरा में आज देवोत्थान एकादशी पर 1200 से अधिक शादियां हैं। करोड़ों के कारोबार की उम्मीद है। सुबह से रात तक बाजारों में भीड़ लगी रही।

देवोत्थान एकादशी से शुक्रवार से मांगलिक कार्यों के साथ ही शादियां शुरू हो रही हैं। पहले दिन ही आगरा में रिकॉर्ड 1200 शादियां हैं। इसके लिए लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। बाजारों में भीड़ लगी रही, देर रात तक ज्वैलरी शोरूम से लेकर कपड़ों के शोरूम पर भीड़ रही।
लग सकता है जाम
देवोत्थान एकादशी पर 1200 से अधिक शादियां हैं, ऐसे में शुक्रवार शाम से शहर में जगह जगह जाम लग सकता है। पुलिस प्रशासन ने भी इसके लिए इंतजाम किए हैं।
नवंबर और दिसंबर में विवाह के मुहूर्त
नवंबर : 24, 25, 27 और 28
दिसम्बर : 02, 07, 08 और 09