Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: More than 160 reptiles were rescued in Agra in July…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: More than 160 reptiles were rescued in Agra in July…#agranews

196

आगरालीक्स…आगरा में कोबरा, कॉमन क्रेट जैसे जहरीले और वुल्फ स्नेक, इंडियन रैट स्नेक और अजगर जैसे गैर विषैले सांप मिल रहे. जुलाई में 160 से अधिक सरीसृपों को किया गया रेस्क्यू…वाइल्डलाइफ एसओएस का ये है नंबर

जनता के बीच सरीसृपों के बारे में बढ़ती जागरूकता से सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है l अधिक से अधिक लोग किसी भी तरह का सरीसृप दिखने पर संबंधित हेल्पलाइन पर कॉल कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का उदहारण दे रहें हैं। उत्तर प्रदेश वन विभाग और एनजीओ वाइल्डलाइफ एसओएस सरीसृपों को बचाने, लोगों में इनके प्रति जागरूकता फैलाने और डर को कम करने के लिए सक्रिय रूप से काम करती हैl वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट रेस्क्यू हेल्पलाइन (+91 9917109666) पर प्राप्त हुई कॉल्स के समाधान के लिए चौबीसों घंटे काम करती है, जिसके तहत टीम ने अकेले जुलाई के महीने में ही 167 सरीसृपों को सफलतापूर्वक बचाया है!

पौराणिक कथाओं, लोककथाओं और यहां तक ​​​​कि फिल्मों में भी गलत तरीके से प्रस्तुत किए गए सरीसृपों को लोगों ने हमेशा भय और शत्रुता की नज़रों से ही देखा है, जिससे इस प्रजाति के साथ मानवों के संघर्ष की घटनाएं होती हैं। पहले ईकोसिस्टम में इन सरीसृपों की महत्वपूर्ण भूमिका की जागरूकता में कमी के कारण नज़र पड़ते ही लोग उन्हें उसी क्षण मार देते थे। लेकिन, सांपों की वास्तविकता और उनके महत्व के बारे में ज्ञान और जागरूकता फैलाने के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस जैसी संस्थाओं के निरंतर प्रयासों ने अत्यंत गलत समझे जाने वाले इन सरीसृपों के खिलाफ डर को कम करने में काफी मदद की है।

वाइल्डलाइफ एसओएस हर दिन कई सरीसृप बचाव कॉल्स का जवाब देती है। कोबरा और कॉमन क्रेट जैसे जहरीले सांपों से लेकर वुल्फ स्नेक, इंडियन रैट स्नेक और अजगर जैसे गैर विषैले सांपों को शहरभर में बचाती है। वाइल्डलाइफ एसओएस लोगों में संवेदनशीलता फैलाने और सरीसृपों के बारे में ज्ञान प्रदान करने के लिए कई जागरूकता कार्यक्रम और कार्यशालाएं भी आयोजित करता है। इस बढ़ती जागरूकता के फलस्वरूप वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट ने जुलाई में आगरा शहर और उसके आसपास से 167 सरीसृपों को बचाया। इनमें 36 इंडियन वुल्फ स्नेक, 27 स्पेक्टेकल्ड कोबरा, 26 इंडियन रैट स्नेक, 34 मॉनिटर लिज़र्ड और यहां तक ​​कि एक मगरमच्छ भी शामिल हैं।

वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “बढ़ते शहरीकरण, वनों की कटाई, निर्माण और सिकुड़ते जंगलों की वजह से मानव-सरीसृप संघर्ष की घटनाओं में वृद्धि होती है। मामलों को अपने हाथों में लेने के बजाय हमारी हेल्पलाइन पर कॉल कर एक सूचित निर्णय लेने वाले जागरूक लोगों की संख्या में वृद्धि देखना खुशी की बात है। हमारी टीम में प्रशिक्षित रेस्कुएर शामिल हैं जो हर तरह की परिस्थितियों में कुशलता से कार्य करते हैं।”

वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एम.वी ने कहा, “आगरा में बहुत कम सांप प्रजातियां वास्तव में जहरीली होती हैं और यहां तक ​​​​कि ये सांप भी तब तक हमला नहीं करते जब तक उन्हें छेड़ा या मारने की कोशिश ना की जाए। लोग अब इस बात का अतिरिक्त ध्यान रखते हैं कि सरीसृप को किसी भी तरह की चोट न पहुंचे। हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि जब भी वह अपने आसपास किसी भी तरह के सरीसृप को देखें तो उसकी गतिविधियों पर नजर रखें और हमारे हेल्पलाइन नंबर (+91 9917109666) पर इसकी सूचना दें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!