Friday , 4 September 2026
Home आगरा Agra News: More than 500 talents and students were honored in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: More than 500 talents and students were honored in Agra…#agranews

235

आगरालीक्स…आगरा में 500 से अधिक प्रतिभाओं और स्टूडेंट्स का किया गया सम्मान. लोधी क्षत्रिया इम्पलाईज एसोसिएशन ने समाज की प्रतिभाओं का बढ़ाया मनोबल

अपने समाज की प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से लोधी क्षत्रिय इंप्लाईज एसोसिएशन (लक्ष्य), आगरा द्वारा रविवार को सूरसदन में विभिन्न क्षेत्रों की 500 से अधिक प्रतिभाओं और छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। समारोह के विशिष्ट अतिथि एयर कोमोडोर एसके वर्मा ने इस मौके पर युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने जोश को बनाए रखें। अपने भीतर की काबिलियत पहचानें। अपनी जड़ों से जुड़े रहें और समय के साथ कदम ताल मिलाकर अपने लक्ष्य को हासिल करें।

इन्हें मिला सम्मान..
प्रतिभा सम्मान समारोह- 2022 के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, नीट, आईआईटी, क्लैट, नेट, स्लेट, आईएएस और पीएससी सहित विभिन्न विशेष प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित छात्र-छात्राओं, खेलकूद के क्षेत्र में जिला, राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ अप्रैल- 2021 के बाद नवनियुक्त और सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को समारोह में प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इनके हाथों मिला सम्मान..
प्रधानमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव नरेंद्र बहादुर सिंह, एयर कोमोडोर एसके वर्मा, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलपति प्रोफेसर रूप किशोर शास्त्री, एनआरएलएम एवं मनरेगा आगरा के उपायुक्त राजकुमार लोधी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ के अपर निदेशक मान पाल सिंह, लघु उद्योग निगम उत्तर प्रदेश लखनऊ के महाप्रबंधक टीकम सिंह वर्मा, हाथरस के अपर जिला जज आरपी सिंह, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. वीके राजपूत, उप जिलाधिकारी बाह रतन कुमार वर्मा और लोधी क्षत्रिय इंप्लाइज एसोसिएशन (लक्ष्य) आगरा के अध्यक्ष इंजीनियर किशोरी सिंह राजपूत ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

लक्ष्य संदेश पत्रिका का किया विमोचन..
समारोह में सतीश राजपूत और धीरज सिंह द्वारा संपादित वार्षिक पत्रिका लक्ष्य संदेश का भी विमोचन किया गया। संपादक सतीश राजपूत ने बताया कि लक्ष्य आगरा की गतिविधियों के साथ प्रेरक विचारों को इस पत्रिका में संग्रहीत किया गया है ताकि समाज को शिक्षा के माध्यम से प्रगति के मार्ग पर आगे लाया जा सके।

इन्होंने सँभालीं व्यवस्थाएँ..
लक्ष्य के अध्यक्ष इंजीनियर किशोरी सिंह राजपूत, संरक्षक इंजीनियर रतीराम वर्मा, एडीए के सहायक अभियंता इंजीनियर सतीश राजपूत, मीडिया प्रभारी तेज सिंह, आरडी सिंह नरबरिया, कमल सिंह लोधी, महावीर सिंह वर्मा और सुरेश चंद राजपूत ने अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन की व्यवस्थाएँ संभालीं। महामंत्री धीरज सिंह राजपूत, दिगंबर और रेनू ने समारोह का संचालन किया। गुनगुन राजपूत ने वीरांगना अवंती बाई के स्वरूप में सबका मन मोह लिया। छात्रा लवी राजपूत और उत्तम इंस्टीट्यूट के निदेशक संजीव सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 4th September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

‘Balkrishna’ Fancy Dress Competition Held at Shyamalal Saraswati Vidya Mandir

आगरालीक्स….आगरा में 50 बालकृष्ण ने अपनी लीलाओं का किया अनूठा प्रदर्शन. श्यामलाल...

आगरा

Agra News: Janmashtami fair held at Shri Babu Lal Goyal Saraswati Vidya Mandir, Agra

आगरालीक्स…आगरा के श्री बाबू लाल गोयल सरस्वती विद्या मन्दिर में लगा जन्माष्टमी...

आगरा

Agra News: New Executive Committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी. अनिल जिंदल फिर...

error: Content is protected !!