Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Sad News: 3-year-old birthday girl washed away in Yamuna with rain water in Mathura…#mathuranews
आगराटॉप न्यूज़

Sad News: 3-year-old birthday girl washed away in Yamuna with rain water in Mathura…#mathuranews

342

आगरालीक्स…बारिश के बीच दिल झकझोर देने वाली घटना. स्कूटी से गिरी तीन साल की बच्ची बारिश के पानी के साथ यमुना में बह गई…जन्मदिन मनाकर लौट रही थी….

बेमौसम बारिश अब लोगों के लिए कहर बन रही है. कहीं कोई मकान गिर रहा है तो कहीं फसलें बर्बाद हो रही हैं. अब इस बेमौसम बारिश के कहर के बीच एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. मथुरा के चौबियापाड़ा मोहल्ले में बारिश के बीच अपने परिजन के साथ स्कूटी से घर लौट रही बच्ची अनियंत्रित हुई स्कूटी से अचानक गिर गई और बारिश के पानी के साथ यमुना में बह गई. बच्ची का कल रात से अभी तक यमुना में तलाश किया जा रहा है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है. जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बच्ची अपना जन्मदिन मनाकर घर लौट रही थी. बच्ची के साथ हुए इस हादसे से परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है.

ये है पूरा मामला
मथुरा में बेमौसम बरसात हो रही है. यहां हाइवे हों या फिर मुख्य मार्ग या फिर कॉलोनी या मोहल्ले, हर ओर बारिश का पानी भरा हुआ है. चौबियापाड़ा मोहल्ले के नगला पाइसा में निदेश चतुर्वेदी रहते हैं. इनकी तीन साल की बेटी का शनिवार को जन्मदिन था. परिवार ने घर के पास ही स्थित एक धर्मशाला में बच्ची के जन्मदिन का कार्यक्रम रखा था. जन्मदिन मनाने के बाद नितेश की पत्नी बच्ची को लेकर एक परिचित के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी. रात करीब 11 बजे मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. इसी बीच असकुंडा घाट के पास जलभराव के कारण अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई. इस पर स्कूटी पर बैठी तीन साल की बच्ची पानी के तेज बहाव में बहने लगी. परिजन जब तक उसे बचाने का प्रयास करते तब तक बच्ची तेज बहाव के साथ यमुना में बह गई.

जानकारी पर आसपास के लोग जुट गए और बच्ची की खोजबीन की गई लेकिन रातभरी उसका कुछ पता नहीं चला. आज सुबह भी बच्ची की तलाश की गई लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है. बच्ची के अभी तक न मिलने से परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!