आगरालीक्स …Agra News: आगरा में वीकएंड पर ताजमहल पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, 50 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे, शू कवर जगह जगह फेंके, आज भी सुबह से भीड़। ( Agra News: More than 50000 tourist visit Taj Mahal on weekend#Agra)
दीपावली की छुटटी के बाद वीकएंड के चलते शनिवार को पर्यटकों की भीड़ उमड़ी, देसी और विदेशी 39 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल की टिकट खरीदी। इनके साथ बच्चे भी थे, 15 साल तक के बच्चों की टिकट नहीं लगती है इससे अनुमान है कि 50 हजार से अधिक पर्यटक ताजमहल देखने के लिए पहुंचे। जबकि वीकएंड पर अधिकतम 25 हजार पर्यटक ताजमहल पर पहुंचते हैं।
मुख्य मकबरे के फर्श पर शू कवर फेंके, गोल्फ कार्ट नहीं मिली
ताजमहल के मुख्य मकबरे पर शूव कवर पहनकर जाते हैं, मुख्य मकबरे के फर्श पर जगह जगह शू कवर लोगों ने फेंक दिए, इन शू कवर को हटाया भी नहीं लगया। वहीं, जगह जगह गंदगी से भी पर्यटक परेशान रहे। शिल्पग्राम और पश्चिमी गेट पार्किंग से ताजमहल तक गोल्फ कार्ट से आते जाते हैं, पर्यटकों की संख्या अधिक होने से गोल्फ कार्ट भी नहीं मिली।
सुबह से ही पर्यटकों की भीड़
ताजमहल पर रविवार सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ है, टिकिट विंडो और प्रवेश द्वार पर पर्यटकों की लाइन लगने लगी है। रविवार के चलते पर्यटकों की संख्या ताजमहल पर ज्यादा रह सकती है।