Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: FIR Lodge against 32 year old Software Engineer after car mows down Five to death#Agra
बिगलीक्स

Agra News: FIR Lodge against 32 year old Software Engineer after car mows down Five to death#Agra

576

आगरालीक्स…Agra News: . आगरा में बेकाबू कार की टक्कर से केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर पांच लोगों की मौत में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा, आज कोर्ट में पेश कर पुलिस आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की रिमांड मांगेगी। ( Agra News: FIR Lodge against 32 year old Software Engineer after car mows down Five to death#Agra )


आगरा राजदीप एन्क्लेव दयालबाग निवासी 32 साल के अंशुल गुप्ता उर्फ अंशु नोएडा की कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पिता का ट्रांसपोर्ट का काम है वह दीपावली पर घर पर छुटटी पर आया था और दो दिन बाद नोएडा जाना था। शुक्रवार रात को नेक्सोन कार से अंशुल गुप्ता महर्षिपुरम किसी काम से जा रहा था। रात आठ बजे केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर जतिन गार्डन के सामने अंशुल गुप्ता की कार ने आवास​ विकास कॉलोनी निवासी डिलीवरी ब्वॉय भानु प्रताप सिंह को टक्कर मार दी, इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। उस समय पुलिस भी चेकिंग कर रही थी, स्थानीय लोग और पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो अंशुल ने कार दौड़ा दी।


हादसे में पांच की हुई मौत
बेकाबू कार ने कुछ ही दूरी पर पैदल जा रहीं नगला बूढ़ी निवासी बबली, उनके बेटे, गोली और उसके बाद कमल, क्रष्णा और बंटेश को चपेट में ले लिया। इसके बाद भी कार नहीं रुकी और डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी तरफ पलट गई, कार के नीचे राहुल और वीरेंद्र दब गए। हादसे में भानु प्रताप के साथ ही बबली, राहगीर बंटेश, कमल और क्रष्णा की मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने अंकुश गुप्ता को पकड़ लिया, पुलिस ने उसे बचाया।


आज कोर्ट में पेश कर मांगी जाएगी रिमांड
इस मामले में पुलिस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंशुल गुप्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अंशुल गुप्ता को कोर्ट में रविवार को पेश कर कस्टडी की मांग करेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!