आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशन स्कूल में मनाया मदर्स डे. डांस, गीत और नाटक के जरिए मां और बच्चे के रिश्ते की गहाई को किया जीवंत…
माही इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों की माताओं को आमंत्रित कर उनके अमूल्य योगदान और स्नेहपूर्ण भूमिका को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती मंजरि अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या इन्दु बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात छात्रों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें नृत्य, गीत एवं एक भावनात्मक नाटक शामिल था, जिसने माँ और बच्चे के रिश्ते की गहराई को सभी के समक्ष जीवंत कर दिया।
इस अवसर पर श्रीमती मंजरि अग्रवाल ने भी शिक्षकों के साथ एक विशेष नृत्य प्रस्तुति दी, जिसने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। माताओं ने भी मंच पर आकर गीत प्रस्तुत किए और अपने बच्चों के प्रति अपनी भावनाएँ साझा कीं, जिससे माहौल अत्यंत भावुक और आत्मीय बन गया। कार्यक्रम में माँ-बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी माताओं को स्कूल की ओर से “माही इको बैग” भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में मंजरि अग्रवाल ने मातृत्व की महानता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “माँ एक ऐसी शक्ति है, जो न केवल जीवन देती है, बल्कि उसे संस्कारित और समृद्ध भी करती है।”