आगरालीक्स…आगरा में पूर्णिमा की रात में कीजिए ताजमहल का दीदार. जानिए टाइमिंग, टिकट की कीमत सहित पूरी जानकारी
ताजमहल देखने के लिए देश दुनिया से हजारों पर्यटक हर रोज आगरा आते हैं. मोहब्बत की निशानी ताजमहल की खूबसूरती लोगों के दिलों में बस जाती है और यही कारण है कि जो एक बार ताजमहल देख लेता है वो दोबारा यहां जरूर आना चाहता है. यूं तो ताजमहल का दीदार सुबह सूर्योदय के साथ शुरू होता है और शाम को सूर्यास्त तक होता है लेकिन बहुत ही कम पर्यटकों को इसकी जानकारी होती है कि महीने में पांच दिन ताजमहल का दीदार रात्रि को भी किया जा सकता है.महीने में पांच दिन रात्रि का दीदार
ताजमहल को महीने में पांच दिन रात को भी चांद की रोशनी में देखा जा सकता है. हर पूर्णिमा से दो दिन पहले और पूर्णिमा से दो दिन बाद तक ताजमहल के रात्रि दर्शन किए जा सकते हैं.
12 मई को ताजमहल के रात्रि दर्शन
12 मई सोमवार को ताजमहल का दीदार रात में भी किया जा सकता है.
रात्रि दर्शन का समय रात 8 बजे से रात 12 बजे तक रहता है. आठ बैचों में पर्यटकों को ताजमहल का रात्रि दीदार कराया जाता है जिसके हर बैच में 50 पर्यटक् शामिल होते हैं. प्रत्येक बैच के लिए समय अवधि आधे घंटे (30 मिनट) है. पर्यटकों को सुरक्षा जांच के लिए शिल्पग्राम में अपने टिकट पर उल्लिखित दर्शन समय से आधे घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा कृपया ध्यान दें कि यात्रा के दौरान हर किसी के पास अपना पहचान पत्र होना चाहिए.
आनलाइन ही टिकट होती है
ताजहल के रात्रि दर्शन के लिए आनलाइन ही टिकट बुक की जा सकती है. ऐसे में अगर आप रात्रि दर्शन करना चाहते हैं तो ताजमहल का टिकट पहले से ही आनलाइन बुक कर लीजिए.
ताजमहल रात्रि दर्शन टिकट मूल्य
वयस्क - रु. 510/- (भारतीय)
वयस्क - रु. 750/- (विदेशी)
बच्चा (3-15 वर्ष) - भारतीय और विदेशी दोनों रु. 500/-
प्रत्येक शुक्रवार और रमजान के महीने में ताजमहल का रात्रि दर्शन बंद रहता है।