आगरालीक्स ….आगरा के आंबेडकर विवि की एमएससी कृषि की परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी। ( Agra News: MSC Agriculture Exam from 17th June 2025#Agra )
एमएससी कृषि के छात्रों की परीक्षा से संबंधित समस्या को लेकर शुक्रवार को विश्वविद्यालय पहुंचे। एमएससी कृषि के कई कॉलेजों के छात्र परीक्षा कार्यक्रम का विरोध करते हुए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचे। यहां पर परीक्षा नियंत्रक के ना मिलने पर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में मौजूद थे, लेकिन हमारी समस्या को सुनने के बजाए पीछे के दरवाजे से चले गए। इसके बाद छात्र कुलसचिव कार्यालय पहुंचे। कुलसचिव अजय मिश्रा से वार्ता की। छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय द्वारा सभी परीक्षाएं लगातार कराई जा रही हैं।
परीक्षाओं के बीच में एक भी दिन का समय नहीं दिया गया है। उन्होंने छात्रों की मांग पर कार्रवाई की बात कही। विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकारी बिना सोचे समझे ही सबकुछ छात्रों पर थोप देते है। जब तक छात्र विश्वविद्यालय में आकर आंदोलन नहीं करते, तब तक विश्वविद्यालय के अधिकारी कोई बात नहीं सुनते। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अंकुश गौतम ने कहा परीक्षा नियंत्रक छात्रों की समस्याओं का सामना नहीं करना चाहते है। परीक्षा नियंत्रक की शासन में शिकायत करेंगे।