आगरालीक्स… आगरा में आठ साल बाद नए सर्किल रेट लागू होने जा रहे हैं, 45 प्रतिशत तक जमीन के रेट बढ़ सकते हैं। जानें आगरा की टॉप पांच सबसे महंगी जमीन वाले क्षेत्र। ( Agra News: New Circle rate on Land may be implement from 30th June 2025, Hike up to 45% in Land rate#Agra )
कोई भी जमीन खरीदने पर उसके सर्किल रेट के आधार पर रजिस्ट्री होती है औ स्टांप लगते हैं। आगरा को हर साल स्टांप से 10 से 12 अरब की कमाई होती है। आगरा में 2017 में सर्किल रेट निर्धारित हुए थे, इसके बाद से सरकारी नए सर्किल रेट का निर्धारण नहीं हुआ है। जबकि इन आठ सालों में जमीन के रेट में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। निबंधन और राजस्व विभाग की टीम ने नए सर्किल रेट के लिए सर्वे किया था। सर्वे की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी गई है। सर्वे रिपोर्ट में शहरी क्षेत्र में 45 प्रतिशत तक और ग्रामीण क्षेत्र में 35 प्रतिशत तक जमीन के रेट बढ़ाने की संस्तुति की गई है।
100 से अधिक आबादी क्षेत्र में पहली बार सर्किल रेट
पिछले आठ सालों में आगरा का विस्तार भी तेजी से हुआ है। इनर रिंग रोड, दिल्ली हाईवे, रुनकता के साथ ही खंदौली सहित आठ साल में 100 से अधिक आबादी क्षेत्र विकसित हुए हैं। इन आबादी क्षेत्रों के लिए भी सर्किल रेट निर्धारित किए गए हैं। सर्किल रेट का निर्धारण भी क्रषि, आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक चार तरह की संपत्तियों के लिए अलग अलग किया गया है।
30 जून तक लागू हो सकते हैं नए रेट
नए सर्किल रेट की निबंधन और राजस्व विभाग की संयुक्त रिपोर्ट जिला प्रशासन को मिल गई है। इस रिपोर्ट को मंडलायुक्त के सामने पेश किया जाएगा, संभावना है कि 30 जून 2025 तक नए सर्किल रेट लागू हो जाएं।
एमजी रोड पर 1.60 लाख रुपये से लेकर 1.90 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक
संजय प्लेस में 1.40 लाख रुपये से 1.60 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक
फतेहाबाद रोड पर 1 लाख रुपये से 1.40 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक
चर्च रोड 1 लाख से 1.20 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक
कमला नगर 90 हजार से 1.20 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक