आगरालीक्स…आगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका (देखें वीडियो). काले झंडे दिखाए, कार पर स्याही फेंकी…विरोध देख वापस लौट गए मौर्य
आगरा में आज स्वामी प्रसाद मौर्य के आने पर उन्हें जबर्दस्त विरोध का सामना करना पड़ा. विरोध इतना अधिक था कि स्वामी प्रसाद मौर्य को वापस लौटना पड़ा. राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य फतेहाबाद में जनसभा के दौरान भाषण दे रहे थे तभी एक युवक ने उनके ऊपर जूता फेंक कर मारा. जूता साइड में जाकर गिरा. इससे पहले लोगों ने काले झंडे दिखाई और उनकी कार पर स्याही फेंक दी. पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तकरार भी हुई.
आज राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य फतेहाबाद क्षेत्र में पहुंचे. यहां जब वे एक जनसभा के दौरान भाषण दे रहे थे तभी सामने बैठा एक युवक अचानक उठता है और जूता उतारकर स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर मारता है लेकिन जूता उनको नहीं लग पाता है, लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इससे पहले उनके आगमन की सूचना पर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता एकजुट होकर फतेहाबाद चौराहे पर पहुंच गए और यहां उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को रोक लिया. जमकर नारेबाजी करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को वापस जाने के नारे लगाने शुरू कर दिए. हंगामे की सूचना पर पुलिस ने महासभा के कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया लेकिन उनसे तकरार हो गई. इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को काला झंडा दिखाते हुए उनकी कार पर स्याही फेंक दी गई. इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य वहां से वापस लौट गए.