Agra News : Mugal Darwar, Charlie Chaplin out form 12th NCERT Book’s #agra
आगरालीक्स ….एनसीईआरटी की 12 वीं की इतिहास की किताब से मुगल दरबार हटाया गया। निराला, फिराक गोरखपुरी की रचनाएं भी हटाई गईं।

इतिहास की किताब से भारतीय इतिहास के कुछ विषय 2 से शासक और इतिव्रत मुगल दरबार को हटा दिया गया। इसके अंतर्गत कबरनामा और बादशाहा नामा, मुगल शासन और उनका साम्राज्य, आदर्श राज्य, राजधनियां और दरबार, दपवियां, उपहार और भेंट, शाही परिवार, शाही नौकरशाही मुगल अभिजात्य वर्ग को पढ़ाया जाता है।
निराला, फिराक गोरखपुरी की रचनाएं भी हटाई
एनसीईआरटी की किताबों से 12 वीं के पाठयक्रम से डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, फिराक गोरखपुरी की रचनाओं को हटा दिया गया है, इन्हें सत्र 2023 24 के पाठयक्रम से हटाया गया है। इसके साथ ही विष्णु खरे, चार्ली चैपलिन को भी हटा दिया गया है।