Sunday , 23 February 2025
Home आगरा Agra News: Mumbai-Agra-Mumbai flight started from today, 291 passengers traveled on the first day…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Mumbai-Agra-Mumbai flight started from today, 291 passengers traveled on the first day…#agranews

आगरालीक्स…आज से शुरू हुई मुंबई—आगरा—मुंबई फ्लाइट. जानिए ​पहले दिन कितने लोगों ने किया सफर…किराये से लेकर फ्लाइट टाइमिंग तक पूरी जानकारी पढ़ें खबर में

आगरा में एक बार फिर से मुंबई—आगरा—मुंबई फ्लाइट शुरू हो गई है. गुरुवार को मुंबई से फ्लाइट आगरा पहुंची और फिर यहां से तय समय पर मुंबई के लिए रवाना हुई. शुक्रवार को पहले दिन 291 यात्रियों ने दोनों महानगरों के बीच सफर किया. सुबह मुंबई से आगरा 163 यात्री फ्लाइट से पहुंचे तो बाद में यहां से 128 यात्री मुंबई ेक लिए रवाना हुए.

सप्ताह में तीन दिन
अब ये फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को संचालित होगी. इसकी टिकट के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई हैं.

ये है टाइम
इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ई 919 मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से आगरा के लिए रवाना होगी. यह फ्लाइट दो घंटे 5 मिनट में आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेगी. इसके बाद यही फ्लाइट दोपहर तीन बजे मुंबई के लिए रवाना होगी जो कि वहां शाम 5 बजकर 5 मिनट पर पहुंच जाएगी.

ये है किराया
आगरा टू मुंबई फ्लाइट का किराया सेवर और फ्लैक्सी प्लस में रखा गया है. सेवर का किराया प्रति व्यक्ति् 5138 रुपये रखा गया है तो वहीं फ्लैक्सी प्लस का किराया 5532 रुपये प्रति व्यक्ति है.

25 मार्च को हो गई थी बंद
बता दें कि आगरा से मुंबई के लिए फ्लाइट 25 मार्च से बंद है. इस विमान सेवा के बंद होने पर आगरा के लोगों और व्यापारियों ने काफी रोष जताया था.

अहमदाबाद के लिए भी शुरू हो रही फ्लाइट
आगरा से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू होने जा रही है. खेरिया एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दो जून से फिर से आगरा से अहमदाबाद के लिए एयर कनेक्टिविटी शुरू कर दी जाएगी. बता दें कि अहमदाबाद की फ्लाइट काफी समय से बंद है. लोग इस फ्लाइट के फिर से शुरू होने की डिमांड काफी समय से कर रहे हैं.

Related Articles

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025 Agra : Piyush Mishra perform today#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में ताजमहोत्सव में रौनक बढ़ने लगी है,...

बिगलीक्स

UP Board Exam Agra : Tight security of lockers in Exam Center#Agra

आगरालीक्स.Agra News : .. आगरा में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए...

आगरा

Obituaries of Agra on 23rd February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 23 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

बिगलीक्स

Agra News : Two high tech theft arrested taking cash from ATM by using Chip#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में एटीएम में चिप लगाकर गिरोह ने...

error: Content is protected !!