आगरालीक्स …Agra News: आगरा में दिनदहाड़े मुंबई के कारोबारी को कार में किडनैप कर ले गए बदमाश, सर्दी में कपड़े उतरवाए, 1.20 लाख रुपये ट्रांसफर कराने के बाद व्यापारी को अर्धनग्न छोड़कर चले गए बदमाश।( Agra News: Mumbai Businessman kidnapped & Looted in Agra)
मुंबई के वेस्ट संगम अपार्टमेंट, भायंदर के रहने वाले साड़ी व्यापारी सतीश अग्रवाल आगरा में व्यापारियों को साड़ी सप्लाई करते हैं। आगरा के व्यापारियों को साड़ी सप्लाई करने के लिए सतीश अग्रवाल मंगलवार को आगरा आए थे, उन्होंन दरेसी स्थित कृष्णा होटल में कमरा लिया और रात में होटल में रुके। व्यापारी सतीश अग्रवाल का कहना है कि उनके परिचित ने बुधवार दोपहर को रामबाग चौराहे पर बुलाया।
कार में किडनैप कर ले गए बदमाश
व्यापारी सतीश अग्रवाल का कहना है कि बुधवार दोपहर दो बजे वे रामबाग चौराहे पर पहुंचे। रामबाग चौराहे से पैदल पैदल जा रहे थे तभी नीले रंग की कार सवार दो बदमाशों ने उन्हें अंदर खींच लिया। कुछ दूरी पर चलने के बाद उनके चार और साथी आ गए। उन्हें सादाबाद की तरफ ले गए। उनके साथ मारपीट की, पैसे छीन लिए। सुनसान इलाके में ले जाकर उनके कपड़े उतरवा दिए। आनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए उन्होंने, व्यापारी सतीश अग्रवाल ने आनलाइन कैश न होने की कहा तो तमंचा कनपटी पर लगा दिया। उन्होंने अपने एक परिचित से बदमाशों के एकाउंट में आनलाइन 1.20 लाख रुपये ट्रांसफर कराए।
अर्धनग्न छोड़कर भाग गए बदमाश
गलन भरी सर्दी में व्यापारी सतीश अग्रवाल को बदमाश अर्धनग्न हालत में सादाबाद में छोड़कर चले गए। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने अपने परिचित और स्थानीय व्यापारियों को सूचना दी, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ व्यापारी रात में एत्माउददौला थाने में पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।