आगरालीक्स…शौचालय में नहीं मिली पानी की व्यवस्था. निरीक्षण करने पहुंचे थे नगर आयुक्त. कमला नगर, न्यू आगरा, लोहामंडी के लिए दिए ये निर्देश
आज नगर आयुक्त द्वारा सफाई व्यवस्था एवं लोहा मंडी चौराहे के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इसके अलावा न्यू आगरा, कमला नगर में जाकर भी सफाई व अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति देखी. निरीक्षण दौरान न्यू आगरा स्थित शौचालय पर पानी की व्यवस्था एवं सफाई की व्यवस्था सही न पाए जाने पर नाराजगी जताई और अपर नगर आयुक्त को रखरखाव कर रही संस्था पर जुर्माना लगा कर कड़ी कार्यवाही करने को कहा.
कमला नगर क्षेत्र मे c&d waste एवं बिना ग्रीन नेट लगाए बन रही इमारतों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए, कमला नगर स्थित डलावघरों को खत्म करने के विषय पर चर्चा की. डलाबघरों के स्थान पर सेल्फी प्वाइंट या बैठने की व्यवस्था या चित्रकारी करने जैसे सुझाव दिए. लोहामंडी मार्ग के निरीक्षण दौरान संबंधित पार्षद एवं दुकानदारों से वार्ता कर उनको समझाया कि अपनी अपनी दुकानों को सीमा में रखते हुए नाले के पीछे रखे जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे. लोहामंडी चौराहे पर जाली लगाकर रोड पर डिवाइडर बनाने के कार्य को देखा. साथ ही मदिया कटरा चौराहे पर पानी भर जाने के स्थल का जायला लिया. चौराहे पर पानी न भरे ये अभियंत्रण विभाग को निर्देश दिए.