Tuesday , 9 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Municipal Corporation is making these 16 roads of Agra as model roads. Work started at most places…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Municipal Corporation is making these 16 roads of Agra as model roads. Work started at most places…#agranews

892

आगरालीक्स…आगरा की इन 16 सड़कों को मॉडल रोड बना रहा नगर निगम. अधिकतर जगह पर काम शुरू. विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर बन रहे बाधा.

नगर के विभिन्न स्थानों पर सड़कों के किनारे रखे बिजली के ट्रांसफार्मर,पोल और लाइनें नगर निगम द्वारा विकसित की जा रहीं मॉडल रोड के निर्माण की गति पर ब्रेक लगा रहे हैं। इस संबंध में मुख्य अभियंता नगर निगम ने टोरंट पावर को पत्र लिख कर रोड निर्माण के कार्य में बाधा बन रहे पोल, लाइनों और ट्रांसफार्मरों के शिफ्ट करने के निर्देश दिये हैं। जिन स्थानों पर रोड के निर्माण कार्य में ट्रांसफार्मर और पोल वाधा बन रहे हैं वहां का टोरेंट पावर के अधिकारियों को सर्वे भी नगर निगम के अभियंताओं द्वारा कराया गया है।

नगर निगम शहर की 16 सड़कों को मॉडल रोड के रुप में विकसित कर रहा है। ये सड़कें 15 वें वित्त के तहत बनायी जा रहीं हैं। मॉडल रोड के माध्यम से नगर निगम शहर को स्मार्ट और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इन सड़कों को उच्च गुणवत्ता और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके इस प्रकार से डिजायन और विकसित किया जाता है वह एक आदर्श सड़क का उदाहरण बन सके। इनको विकसित करते समय शहर के यातायात, सौंदर्य, पर्यावरण और नागरिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि मॉडल रोडों के विकसित होने से यातायात प्रबंधन में सुधार होने से जाम की समस्या नहीं होगी जिससे नगर में प्रदूषण और दुर्घटनाओं में खासी कमी आएगी। पैदल चलने वालों के लिए डेढ़ मीटर चौडे़ विशेष पाथवे बनाये जाएंगे। साइड पटरी पर कलरफुल टाइल्स और बीच बीच में ग्रास पेवर टाइल्स का उपयोग किया जाएगा। जहां पर रोड चौड़ी है वहां पर डिवायडर और पेड़ पौधों को लगाकर हरियाली विकसित करने का काम किया जाएगा। इनको विकसित करने के लिए सड़कों के दोनों ओर से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। बारिश के दौरान जल निकासी के लिए उत्कृष्ट ड्रेनेज सिस्टम , कुछ सड़कों पर रोशनी के लिए बेहतर लाइटिंग सिस्टम को भी लगाया जाएगा। सड़कों पर ट्रेफिक सिंगनल,लेन डिवायडर्स और साइन बोर्ड लगाये जाएंगे।

ये सड़कें मॉडल रोड के रुप में हो रहीं विकसित
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता ने बताया कि छत्ता जोन के कक्ष संख्या 58 व 60 के कालिंदी विहार सौ फुटा रोड स्थित 80 फुटा रोड पर इंडियन ग्रेनाइट एंड स्टोन के सामने से कांशीराम आवास योजना तक सड़क के दोनों ओर सौंदर्यीकरण का कार्य, लोहामंडी जोन के मारुति स्टेट चौराहे से बोदला चौराहे तक,इसी जोन में एसबीआई बैंक चौराहा से राजामंडी रेलवे स्टेशन मार्ग, हरीपर्वत जोन में सुल्तानगंज की पुलिया से पालीवाल पार्क चौराहा तक साइड पटरी पर इंटर लॉकिंग टाइल्स का कार्य,छत्ता जोन में कक्ष संख्या 50 व 67 में रामबाग चौराहे से एत्मादउद्दौला होते हुए पुल तक सड़क के दोनों ओर सौंदर्यीकरण, लोहामंडी जोन के कक्ष संख्या 75 भावना क्लार्क इन से सेक्टर सात शिवालिक स्कूल मोड़ तक व होली पब्लिक स्कूल से हनुमान मंदिर तक इंटरलॉकिंग टाइल्स से फर्श का निर्माण,छत्ता जोन के कक्ष 53 ट्रांस यमुना कालोनी फेस वन में पंछी पेठा स्टोर से हैरीटेज पब्लिक स्कूल तक सड़क के दोनों ओर साइड पटरी पर सौन्दर्यीकरण का कार्य,इसी जोन के कक्ष संख्या 50 नुनिहाई पुलिस चौकी से रामबाग सब्जी मंडी तक सड़क के दोनों ओर साइड पटरी पर सौंदर्यीकरण, लोहामंडी जोन के बोदला चौराहा से लोहामंडी होते हुए सैंट जोंस तक दोनों साइड में इंटरलॉकिंग द्वारा साइड पटरी, इसी जोन में बोदला चौराहे से लोहामंडी होते हुए सैंट जांेस तक रोड वाइडिंग डिवायडर आदि के काम, लोहामंडी के कक्ष संख्या 90 पश्चिमपुरी चौराहा से जोनल पार्क तक इंटरलॉकिंग द्वारा साइड पटरी कर निर्माण कार्य,कक्ष संख्या 75 में जोनल कार्यालय से कारगिल चौराहे तक इंटरलॉकिंग द्वारा साइड पटरी का निर्माण, हरीपर्वत जोन में सुल्तानगंज पुलिया से शांति नगर मोड़ तक साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण कार्य, वाटर वर्क्स चौराहा से जीवनी मंडी चौराहा तक एवं वाटर वर्क्स शैल्टर होम से लंगड़े की चौकी तक साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्माण कार्य, एनएच-19 से के के नगर होते हुए सैनी धर्मशाला तक नाली मरम्मत व साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स,फुटपाथ व सौंदर्यीकरण का काम के अलावा एन एच -19 से बाईपुर रोड से कल्पना स्टेशनरी की दुकान तक नाला मरम्मत व साइड पटरी पर इंटर लॉकिंग टाइल्स, फुटपाथ व सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। सभी मार्गों के विकसित करने के लिए आर्किटैक्ट व अभियंताओं को जिम्मेदारी दी जा चुकी है।

मॉडल रोड परियोजना के तहत प्रमुख सड़कों पर उच्चगुणवत्ता की निर्माण सामग्री का उपयोग, साफ सफाई और जल निकासी जैसे बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दी जा रही है। यह परियोजना न केवल षहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ायेगी बल्कि नागरिकों और पर्यटकों को एक बेहतर अनुभव भी प्रदान करेगी।
अंकित खंडेलवाल
नगर आयुक्त
नगर निगम

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Video of Haryanvi dancer being mistreated on stage in Hathras goes viral…#agranews

हाथरसलीक्स…हाथरस में हरियाणवी डांसर के साथ स्टेज पर बदसलूकी. युवक ने ब्लाउस...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati’s ‘Gavishthi Yatra’ receives overwhelming support in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गविष्ठि यात्रा को मिला भरपूर समर्थन....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: On the first day, 5,863 candidates skipped the police recruitment exam in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पहले दिन 5,863 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा. 19,673...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: The entire village mourned the deaths of the two cousins ​​who drowned in Mansi Ganga…#agranews

आगरालीक्स…मां और मौसी के साथ गोवर्धन परिक्रमा लगाने गए थे प्रिंस और...

error: Content is protected !!