Sunday , 23 February 2025
Home आगरा Agra News: Nagar Kirtan will be held with great pomp from Gurudwara Maithan to Gurudwara Baluganj in Agra…#agranews
आगरासिटी लाइव

Agra News: Nagar Kirtan will be held with great pomp from Gurudwara Maithan to Gurudwara Baluganj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरुद्वारा माईथान से गुरुद्वारा बालूगंज तक धूमधाम से निकलेगा नगर कीर्तन. नौजवान करंगे पुरातन युद्ध कला का प्रदर्शन…

सरबंस दानी साहिब ए कमाल श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर आयोजित नगर कीर्तन 21 जनवरी को केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान के तत्वाधान में गुरुद्वारा माईथान से गुरुद्वारा बालूगंज तक उल्लास पूर्ण वातावरण में निकाला जाएगा। नगर कीर्तन में जहां एक ओर आगरा के समस्त गुरुद्वारों के अतिरिक्त आगरा के आस पास के जिलों की सिक्ख जत्थे बंदियों भी शामिल होंगे।सबसे बड़ा जत्था सेवक जत्था गुरुद्वारा गुरु का ताल का होगा।नगर कीर्तन में जहां संत सिपाही रंजीत अखाड़ा के नौजवान पुरातन युद्ध कला का प्रदर्शन करेंगे।वही स्वच्छता और पॉलिथीन मुक्त आगरा की झांकी नगर निगम से आएगी साथ ही नगर कीर्तन के अंत में चढ़दी कला के सदस्य मार्ग को सफाई करते हुए चलेंगे।

गुरु पंथ के दास के बच्चे जिसमे अधिकाश बच्चियां होंगी।पालकी के आगे सफाई करते चलेंगे। नानक पाडा गुरुद्वारा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी एवं पंच प्यारे आएंगे। डी वी संतोख सिंह खालसा, श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल माई थान स्कूल के बच्चे एवं बच्चियों शामिल होगी।मीडिया समन्वयक बंटी ग्रोवर ने बताया कि नगर कीर्तन में केसरिया पगड़ी एवं महिलाएं पीली चुनरिया पहन कर आएगी।उन्होंने आगे बताया कि परमात्मा सिंह अरोरा व्यवस्था प्रमुख के रूप में नगर कीर्तन की व्यवस्था देखेंगे। कंट्रोलिंग वात्सलय उपाध्याय एवं राणा रंजीत सिंह अपने साथियों के साथ नगर कीर्तन को व्यवस्थित करेंगे।
इस बार श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी आगे लगेगी। साथ ही भाई मती दास,भाई सती दास और भाई दयाला जी की शहादत की झांकी पहली बार शामिल होगी।

बाबा राजेंद्र सिंह इंदोरिया,प्रधान कंवल दीप सिंह एवं ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने समस्त आगरा वासियों को नगर कीर्तन में शामिल होने की अपील की। प्रेस वार्ता मे बाबा राजेंद्र सिंह इंदोरिया,प्रधान कंवल दीप सिंह,मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह,समन्वयक बंटी ग्रोवर, वात्सलय उपाध्याय,चेयरमैन परमात्मा सिंह , उपरोक्त के अतिरिक्त वीर महिंदर पाल सिंह,पाली सेठी,रघुबीर सिंह,बाबा शेरी,हरमिंदर सिंह,हरबंस सिंह, बाबी बेदी,सतविंदर सिंह,वीरेंद्र सिंह,जसबीर सिंह,राना रंजीत सिंह रशपाल सिंह, निरबेर सिंह,अजीत सिंह हरपाल सिंह, परवीन अरोरा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

आगरा

Taj Mahotsav 2024: Devotional songs of Radha Krishna and Holi of Braj on the Muktakashi stage of Sadar created an atmosphere…#agranews

आगरालीक्स…सदर के मुक्ताकाशीय मंच पर राधा कृष्ण की भक्ति गीतों और ब्रज...

आगरा

Agra News: Shri Ram Katha happening in Balkeshwar Mahadev Temple of Agra…crowd of devotees gathered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में हो रही श्रीराम कथा…भक्तों की उमड़ी...

आगरा

Taj Mahotsav 2025: People’s hearts beat on Sufi ghazals and poetry in Taj Mahotsav…watch video

आगरालीक्स…खामोश लव हैं झुकी हैं पलकें, दिलों में उल्फत नई नई है…तुम्हारा...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 22 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

error: Content is protected !!