Saturday , 22 February 2025
Home आगरा Agra News: Nagar Nigam 12 members executive committee elected…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Nagar Nigam 12 members executive committee elected…#agranews

आगरालीक्स…नगर निगम के सदन में पार्षद नहीं कटवा पाए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के जन्मदिन का केक. पूर्व मेयर नवीन जैन भी पहुंचे नगर निगम…जानें पूरा मामला

आगरा में शहर की सरकार का आज नगर निगम में पहला सदन हुआ लेकिन सदन के पहले दिन कुछ ऐसा देखने को मिला जो कि चर्चाओं में आ गया. आज केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल का भी जन्मदिन था. ऐसे में वे नगर निगम में पदेन सदस्य के रूप में सांसद एसपी सिंह बघेल उपस्थित हुए. भाजपा पार्षदों को जब इनके जन्मदिन होने की जानकारी हुई तो उन्होंने केक मंगाकर सदन में काटना चाहा लेकिन नवनियुक्त मेयर हेमलता दिवाकर ने सदन की मर्यादा का हवाला देकर सदन में केक काटने से मना कर दिया, जिसके बाद पार्षद केक को लेकर कार्यकारिणी कक्ष में चले गए जहां पर केक काटकर प्रो. एसपी सिंह बघेल का जन्मदिन मनाया गया. इस मौके पर यहां पूर्व मेयर नवीन जैन भी उपस्थित हुए.

निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी हुई गठित
नगर निगम में पहले सदन में आज 12 कार्यकारिणी भी गठित की गई जिसमें भाजपा के 9 पार्षद तथा बसपा के 3 पार्षदों को सर्वसम्मति से चुन लिया गया. कार्यकारिणी के लिए 100 पार्षदों में से 16 पार्षदों ने नामांकन किया था जिसमें से 12 पार्षद भाजपा के थे तो 4 बसपा के. बाद में भाजपा के 3 पार्षदों ने नाम वापस ले लिया तो वहीं बसपा की ओर से 1 पार्षद ने नाम वापस लिया. इसके बाद बिना मतदान के ही 12 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया.

ये है 12 सदस्यीय कार्यकारिणी
अनु गुप्ता वार्ड संख्या 93
अरविंद मथुरिया वार्ड 66
कप्तान सिंह वार्ड 11
गजेन्द्र सिंह वार्ड 37
बद्री प्रसाद वार्ड संख्या 46
बनवारी लाल वार्ड 43
मंजू प्रजापति वार्ड 83
यशपाल सिंह वार्ड 32
रवि विहारी माथुर वार्ड 99
सुधीर कुमार राठौर वार्ड 98
हेमलता चौहान वार्ड 05
हरिओम गोयल वार्ड 84

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 22 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

आगरा

Agra News: Theft of pipes installed in RBS metro station. Case registered against unknown thieves…#agranews

आगरालीक्स…आरबीएस मेट्रो स्टेशन में लगने वाले पाइप चोरी. अज्ञात चोरों के खिलाफ...

टॉप न्यूज़

Agra News: The Agra Taj Car and Bike Rally tomorrow in Agra, there will be a race between 75 bikes and 50 cars

आगरालीक्स…आगरा में रफ्तार का महाकुंभ कल, 75 बाइक और 50 कारों के...

आगरा

Agra News: IP base cameras will be installed in Agra’s industrial institutions to monitor pollution control….#agranews

आगरालीक्स…आगरा की फैक्ट्रीज, कारखानों सहित औद्योगिक संस्थानों में आईपी बेस कैमरे से...

error: Content is protected !!