आगरालीक्स …Agra News : आगरा में ताजमहोत्सव में अब भीड़ बढ़ने लगी है, वीकएंड पर दो दिन भीड़ बढ़ेगी, जानें आज कौन देगा प्रस्तुति। ( Taj Mahotsav 2025 : Brajesh Shandilaya perform today#Agra )
ताजमहोत्सव में शुक्रवार को जस्सी गिल के गानों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, भीड़ भी अच्छी रही। शनिवार और रविवार को दो दिन वीकएंड पर भीड़ ज्यादा रह सकती है। ताजमहोत्सव में शनिवार को शिल्पग्राम में बृजेश शांडिल्य का गायन होगा। इसके साथ ही स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। ताजमहोत्सव का टिकट 50 रुपये है, टिकट के लिए चार काउंटर भी लगाए गए हैं।
ताजमहोत्सव के शिल्पग्राम के कार्यक्रम
22 फरवरी शनिवार, को बृजेश शांडिल्य का गायन, बटेश्वर में प्रेम प्रकाश दुबे की आरती, भजन संध्या तथा ताज व्यू गार्डन में फ्लॉवर शो के साथ कुमार सत्यम के गजल का कार्यक्रम
23 फरवरी रविवार को पीयूष मिश्रा/कनिका कपूर, फतेहपुर सीकरी में साबरी ब्रदर्स द्वारा सूफी कलाम की प्रस्तुति होगी।
24 फरवरी को नितिन कुमार
25 फरवरी मंगलवार को सुनील ग्रोवर की कॉमेडी,
26 फरवरी बुधवार को सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या
27 फरवरी गुरुवार को समापन अवसर पर सचेत एवं परंपरा द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।