आगरालीक्स…आगरा में आज नगर निगम ने करीब 25 लाख का जुर्माना लोगों से वसूला है. सड़क पर थूकने वाले, कूड़ा अलग—अलग न देने वाले, अतिक्रमण, गंदगी और हाउस टैक्स पर वसूली रकम…
आगरा में नगर निगम की ओर से इस समय जमकर अतिक्रमण व वसूली अभियान चलाया जा रहा है. नगर निगम के निशाने पर 6 तरीके के लोग हैं जिन पर नगर निगम की टीम जुर्माना लगा रही है. इनमें सड़क पर थूकने वाले यानी पीकू, गीला व सूखा कचरा अलग अलग न देने वाले, गंदगी फैलाने वाले, प्लास्टिक पॉलिथिन का प्रयोग करने वाले, अतिक्रमण करने वाले और हाउस टैक्स न देने वाले हैं. सेामवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने शहर के चारों जोनों में यह अभियान चलाया. प्रवर्तन दल द्वारा सेल्फी प्वांट से पूर्वी गेट ताजमहल तक, खंदारी, सिकंदरा चौराहा, टेढ़ी बगिया चौराहा व उसके आसपास तथा खेरिया मोड पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया. इसके अलावा पीकू अभियान, कूड़ा अलग अलग न देने वाले और प्लास्टिक पॉलिथिन का प्रयोग करने वालों से भी जुर्माना वसूला गया.

जानिए किस जोन से कितनी की गई वसूली
- पीकू अभियान में ताजगंज जोन से 350 रुपये, लोहामंडी जोन से 500 रुपये और छत्ता जोन से 250 रुपये वसूले गए.
- सूखा कूड़ा और गीला कूड़ा अलग अलग ने देने वाले अभियान में हरीपर्वत जोन से 1900 रुपये, ताजगंज जोन से 2100 रुपये, लोहामंडी जोन से 700 रुपये और छत्ता जोन से 900 रुपये की वसूली की गई.
- प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलीथिन अभियान में हरीपर्वत जोन से 25500 रुपये, ताजगंज जोन से 15500 रुपये, लोहामंडी जोन से 2500 रुपये और छत्ता जोन से 3000 रुपये वसूले गए.
- अतिक्रमण अभियान में लोहामंडी जोन से 500 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले
- गंदी करने वालों के अभियान में हरीपर्वत जोन से 800 रुपये, ताजगंज जोन से 350 रुपये, लोहामंडी जोन से 1000 रुपये और छत्ता जोन से 2700 रुपये वसूले.
- हाउसटैक्स अभियान में हरीपर्वत जोन से 10 लाख रुपये, ताजगंज जोन में 4 लाख रुपये, लोहामंडी जोन में 5 लाख 13 हजा रूपये और छत्ता जोन से 5 लाख 6850 रुपये वसूले.
नगर निगम ने आज इस कुल वसूली में लोगों से 24 लाख 71 हजार 500 रुपये जुर्माना लगाया.