Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Nagar Nigam removed 132 encroachments regarding the visit of G20 members…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Nagar Nigam removed 132 encroachments regarding the visit of G20 members…#agranews

270

आगरालीक्स…आगरा में नगर निगम ने जमकर किए अतिक्रमण ध्वस्त. शहर में दो स्थानों पर चलाया अभियान. 132 अतिक्रमण हटाए…

जी 20 के सदस्यों के आगरा आगमन को ध्यान में रखते हुए लगातार शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. सोमवार को प्रतापपुरा चौराहा से ईदगाह बस स्टैंड होते हुए खेरिया मोड, अजीत नगर गेट तक रोड के दोनों तरफ लगे हुए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया. यह अभियान प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल एके सिंह के नेतृत्व में चलाया गया. इस दौरान लगीाग 78 अस्थायी अतिक्रमण जिनमें होर्डिंग्स और ठेल ढकेल शामिल थीं, को हटाया गया. मौके पर सहायक नगर आयुक्त अश्वनी कुमार सिंह, एसीएम प्रथम और तृतीय तथा प्रवर्तन दल मौजूद रहा.

इसके अलावा फतेहाबाद रोड स्थित टीडीआई मॉल से ताजमहल पूर्वी गेट तक भी अतिक्रमण अभियान चलाया गया. यहां लगभग 54 अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया और प्रतिबंधित प्लास्टिक भी जब्त की गई जिस पर 20 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूल कर नगर निगम आगरा कोष में जमा कराया गया. मौके पर सहायक नगर आयुक्त सरिता सिंह और जिला प्रशासन मौजूद रहा.

बता दें कि जी20 देशों के प्रतिनिधिमंडल का फरवरी में आगरा आगमन का कार्यक्रम है. इसको ध्यान में रखते हुए शासन की ओर से लगातार तैयारी करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए जा रहे हैं. इधर जिला प्रशासन भी इन वीआईपी के आगरा दौरे को अच्छे तरह से संपन्न होने के लिए तैयारी कर रहा है. रास्तों और चौराहों को सुंदर किया जा रहा है तो वहीं दुकानों को एक ही रंग और एक ही डिजाइन के होर्डिंग्स लगाने के निर्देश दिए गए हैं. इसकी डिजाइन नगर निगम द्वारा दी जाएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!