Agra News: Students busy preparing for exams, from board exams
Agra News: Doctors of Agra got 6 prestigious awards in Kolkata…#agranews
आगरालीक्स…कोलकाता में छाए आगरा के डाॅक्टर, 06 प्रतिष्ठित अवाॅर्ड अपने नाम किए, सर्वश्रेष्ठ शोधपत्रों के लिए हुए सम्मानित, एक पुस्तक को सर्वश्रेष्ठ चुना गया
कोलकाता में 04 से 08 जनवरी 2022 तक आयोजित आल इंडिया कांग्रेस आफ आब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलाॅजी में आगरा के चिकित्सक छाए रहे। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में न सिर्फ 06 प्रतिष्ठित अवाॅर्ड अपने नाम किए बल्कि सर्वश्रेष्ठ शोधपत्रों और पुस्तक के लिए सम्मानित किए गए। इसके साथ ही आगरा के चिकित्सकों के विषय व्याख्यानों को काफी सराहा गया। आगरा आब्सटेट्रिकल एंड गायनेकोलाॅजिकल सोसाइटी (एओजीएस) कीं अध्यक्ष डाॅ. सुषमा गुप्ता ने बताया कि आगरा से डाॅ. सरोज सिंह, डाॅ. मुकेश चंद्रा, डाॅ. जयदीप मल्होत्रा, डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा, डाॅ. पूनम यादव, डाॅ. अनुपम गुप्ता, डाॅ. अमित टंडन, डाॅ. रूचिका गर्ग, डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा, डाॅ. अंबर गुप्ता, डाॅ. सुधा बंसल, डाॅ. अंजू शर्मा, डाॅ. आरती मनोज गुप्ता, डाॅ. सविता त्यागी, डॉ अभिलाषा प्रकाश, डाॅ. अंजना अरोड़ा, डाॅ. शालिनी, डॉ शिखा गुप्ता और डाॅ. शिवानी शिखा आदि चिकित्सकों ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों के राष्ट्रीय अधिवेशन में शिरकत की। वहीं देश भर से करीब 7800 स्त्री रोग विशेषज्ञ और फीगो कीं अध्यक्ष जीन कोनरी और प्रेसीडेंट इलेक्ट एनी कियारा सहित 90 से अधिक विदेशी चिकित्सक इसका हिस्सा बने।
आगरा कीं डाॅ. जयदीप मल्होत्रा, डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा, डाॅ. शिखा सेठ और डाॅ. अरूण नागरथ द्वारा लिखी गई अपडेट्स इन आॅब्स एंड गायनी पुस्तक को वर्ष 2021 से 22 की सर्वश्रेष्ठ पुस्तक चुना गया। आगरा के उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल को निजी अस्पतालों की श्रंखला में मान्यता प्रशिक्षण केंद्र के रूप में सर्वश्रेष्ठ अस्पताल चुनते हुए अस्पताल के निदेशक डाॅ. जयदीप मल्होत्रा और डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा को मान्यता सम्मान प्रदान किया गया। डाॅ. डीसी दत्ता अवाॅर्ड उनके नाम रहा। वहीं एओजीएस कीं सचिव डाॅ. पूनम यादव को अरबिन सर्विकल पेसरी पर बेस्ट आॅरीजनल रिसर्च के लिए मोविकाॅल कोरियन अवाॅर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा आगरा कीं ही डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा को फाइट अगेंस्ट एनीमिया अवाॅर्ड, फाॅग्सी फ्रेंड्स एप्रीशिएशन अवाॅर्ड, शैलजा पंडित अवाॅर्ड और एडोलेसेंट वाॅरियर अवाॅर्ड प्रदान किए गए। डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा की चार पुस्तकों का विमोचन भी सम्मेलन के अंतर्गत किया गया।