आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस और पश्चिमपुरी में नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण. अवैध रूप से लगा मिला कॉलोनी में गेट….
आगरा नगर निगम द्वारा आज अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया. पश्चिम पुरी स्थित नारायण विहार कॉलोनी ईश्वर नगर में तथा संजय प्लेस में यह अभियान चलाया गया. प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल एके सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में नारायण विहार कॉलोनी ईश्वर नगर में एक गेट अवैध रूप से लगा हुआ मिला. जिसे टीम के सहयोग से तुरंत हटा दिया गया.
वहीं संजय प्लेस क्षेत्र में चलाए गए इस अतिक्रमण अभियान में अवैध रूपसे चलाए जा रहे जनरेटरों को हटाने के लिए चेतावनी दी गई. यहां एनजीटी के तहत 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूल कर नगर निगम आगरा कोष में जमा कराया गया. संजय प्लेस में चले अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा. कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता एसके ओझा, अवर अभियंता विजय गोयल, एसएफआई सुदेश यादव और प्रवर्तन दल मौजूद रहा.