आगरालीक्स…आगरा में भगवान टाकीज चौराहे पर चला नगर निगम का बुलडोजर. अतिक्रमण हटाने को चला अभियान. सड़क पर दुकान लगाने वालों पर लगाया जुर्माना
आगरा में शुक्रवार को नगर निगम ने भगवान टाकीज चौराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. इससे बाजार में हड़कंप मच गया. नगर निगम के बुलडोजर को देख ठेल वालें वहां से भाग खड़े हुए. टीम ने सड़कों पर दुकान सजाने वालों पर जुर्माना लगाया और वहां से अतिक्रमण भी हटाया. कई व्यापारियों ने इसका विरोध भी किया लेकिन यह अभियान जारी रहा.अचानक हुई इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में अफरातफरी मच गई. कई दुकानदार तो अपना सामान समेटते हुए नजर आए. इसके कारण यहां जाम लगा हुआ था लेकिन निगम की कार्रवाई के बाद जाम कम हो गया. नगर आयुक्त अंकित खंडेलववाल ने कहा कि यातायात बाधित करने वाले किसी भी तरह के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश प्रवर्तन टीम को दिए गए हैं.