आगरालीक्स…आगरा में नए मंडलायुक्त बने, जानें इनके बारे में…मथुरा में सीडीओ और फिरोजाबाद में नगर आयुक्त भी बदले
आगरा के मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार आज 31 जनवरी को रिटायर हो गए हैं. उनके स्थान पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण नगेंद्र प्रताप को नया मंडलायुक्त बनाया गया है. आगरा के अलावा मथुरा में सीडीओ और फिरोजाबाद में नगर आयुक्त भी बदले गए हैं.6 आईएएस बदले
यूपी में शासन ने शनिवार को छह आईएएस बदले हैं. इनमें आगरा में मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार के रिटायर होने पर उनके स्थान पर यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप को नया मंडलायुक्त बनाया गया है. वहीं फिरोजाबाद में प्रशांत नागर को नया नगर आयुक्त एवं उपाध्यक्ष फिरोजाबाद—शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है.
इनके अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उपसचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव को मुख्य विकास अधिकारी मऊ तथा खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले विभाग के प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद को वर्तमान पद के साथ खाद्य एवं रसद उत्तर प्रदेश के आयुक्त पद का अतिरिक्त् प्रभार सौंपा गया है.
18 जनवरी 2025 को आगरा के मंडलायुक्त बने थे शैलेंद्र कुमार
आगरा में मंडलायुक्त के पद से रिटायर हुए आईएएस अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह मूल रूप से आजमगढ़ के हैं. वह 2009 बैच के आईएएस अफसर हैं. आगरा में मंडलायुक्त बनने से पहले वो मथुरा में डीएम थे. इससे पहले वो लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद में भी डीएम रह चुके है.