आगरालीक्स…आगरा के जीवनी मंडी खाटू श्याम मंदिर में हुआ श्री श्याम अरदास संकीर्तन. भजन गायकों ने बिखेरा भक्ति रस..
अलौकिक श्रृंगारित खाटू बाबा और संगीत की मधुर ध्वनि पर होता संकीर्तन जयकारों के बीच भक्तों ने अखंड ज्योति प्रवज्जलित कर कार्यक्रम की शुरूआत के साथ ही भक्तिमय गीतों पर झूमते श्रद्धालु। यह नजारा था जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर, जहां आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति की ओर से श्री श्याम अरदास संकीर्तन का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष अमन गर्ग और उपाध्यक्ष सौरभ बंसल ने खाटू श्याम जी के समक्ष पावन ज्योति प्रवज्जलित कर मंगल आरती उतार कर किया। सोनीपत से आये मुख्य भजन गायक विशेष भंडारी ने हम है श्याम के प्यारे, बाबा श्याम हमारे.., मेरा तो सहारा श्याम तू है.., वो खाटू वाला श्याम धणी मेरा यार है.., हमारी दौलत है खाटू श्याम..आदि भक्ति गीत गाकर भक्ति रस बिखेरा। इससे पहले स्थानीय भजन गायको ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्याम बाबा को खूब रिझाया। समिति के सदस्यों ने सुबह मंदिर पर श्याम बाबा की पोशाक सेवा की। इस अवसर पर मोहित अग्रवाल ,सौरभ अग्रवाल, गगन गर्ग, नीरज गर्ग, सौरभ बंसल, शशांक अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, अमन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।