आगरालीक्स…आगरा में नारी अस्मिता समिति ने धूमधाम से मनाया दीपोत्सव. रामायण पर पूछे प्रश्न और खेला दीवाली स्पेशल तंबोला…
नारी अस्मिता समिति द्वारा दीपोत्सव का कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ होटल ऑरेंज प्रतापपुरा पर मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्मी गणेश के प्रतिमा पर दीप प्रचलन पूर्व अध्यक्षों आकांक्षा, ममता गुप्ता, लवीना जैन, माला गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। जसविंदर कौर एवं सरोज भारी मशीन ने दीपावली के पद पर अपने जीत की प्रस्तुति दी।
दिवाली से संबंधित शब्दों पर तंबोला बनाकर रचना अग्रवाल ने एवं मीतू गोयल ने तंबोला खिलाया। रेनू एवं नलिनी ने डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी, डॉ पंकज मिश्रा ने रामायण से संबंधित प्रश्न पूछे। कार्यक्रम का संचालन सचिव अनुराधा अग्रवाल ने व धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष पूनम गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में प्रमिला नीरज कोठिया, आरती शर्मा, सरिता सिंघवी, रजनी, वत्सला, सुमिता, भारती, संगीता, दीपा, इंद्रेश, सुरेखा, गीता, मुन्नी गुप्ता उपस्थित रहे।