आगरालीक्स…आगरा में एक बार फिर आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ. 5-7 सितंबर को भारत रक्षा मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन. सीएम करेंगे उद्घाटन, देशभर से 2000 से अधिक प्रतिनिधि होंगे शामिल
देशभक्ति और सांस्कृतिक जागरण के संदेश के साथ, भारत रक्षा मंच का बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय अधिवेशन 2025 आगामी 5, 6 और 7 सितंबर को आगरा के गुरुद्वारा प्रांगण में भव्य रूप से आयोजित होगा। तीन दिवसीय इस आयोजन का विधिवत शुभारंभ 6 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे, जबकि 5 सितंबर को कैबिनेट मंत्री बीबी रानी मौर्य प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी।सोमवार को गुरुद्वारा गुरु का ताल रोड स्थित सिटी ढाबा में बने कैंप कार्यालय पर भारत रक्षा मंच द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन 2025 का पोस्टर विमोचन समारोह आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि सत्यवती गुप्ता, नीलम गुप्ता और डॉ. हरेंद्र गुप्ता ने पोस्टर का अनावरण किया।
राष्ट्रीय ब्रज प्रांत संगठन मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीनिवास गुप्ता ने बताया कि 5, 6 और 7 सितंबर को गुरुद्वारा प्रांगण में अधिवेशन आयोजित होगा, जिसमें देशभर से 2000 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। 6 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिवेशन का विधिवत शुभारंभ करेंगे, जबकि 5 सितंबर को कैबिनेट मंत्री बीबी रानी मौर्य प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर साध्वी प्रज्ञा सिंह भी मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम की थीम "हिंदू जागो, देश जागेगा, तुम हो देश आधार" होगी।
महानगर संगठन मंत्री रवि गोयल ने बताया कि 20 अगस्त को शहीद स्मारक पर दीपदान एवं भजन संध्या के साथ शहीदों को नमन कार्यक्रम होगा।
जिला अध्यक्ष रिंकू पाराशर ने बताया कि 24 अगस्त को दीवानी चौराहा पर भारत माता की आरती एवं दीपदान होगा और 30 अगस्त को भगवान टॉकीज पर बंधन सूत्र एवं जागरूकता पत्र वितरण कार्यक्रम होगा।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, विकास शर्मा, राजू पंडित, जितेंद्र सिंह, एकता जैन, सुषमा अग्रवाल, संदीप परमार, सौरभ सिकरवार, गोपाल सिंह, प्रमोद सिंह, विनोद सिंह कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।