आगरालीक्स…रस्साकसी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता आगरा में होगी, देश भर के खिलाड़ी करेंगे शिरकत, इससे पहले रस्साकसी महासंघ के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों की घोषणा की गई
आगरा में एक और खेल महाकुंभ लगने जा रहा है। अगस्त में रेलवे मैदान पर रस्साकसी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी जिसमें पूरे देश के बालक—बालिका, महिला—पुरूष खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
इससे पहले जिला रस्साकसी संघ आगरा की एक प्रेसवार्ता जेल हाउस रेस्टोरेंट क्रॉस मॉल रोड पर की गई। इसमें उत्तर प्रदेश रस्साकसी महासंघ के महासचिव एनके चतुर्वेदी ने संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। त्रिलोक सिंह राणा को अध्यक्ष, सुमन लता यादव, अनिमेष दयाल, निखिल शर्मा को उपाध्यक्ष, पवन कुमार सिंह को सचिव, यास्मीन अंजुम को संयुक्त सचिव, दिनेश कुमार सक्सेना को कोषाध्यक्ष, संजय कुमार को तकनीकी सचिव बनाया गया है।
महासचिव रस्साकसी संघ उत्तर प्रदेश ने बताया कि अगस्त माह में दिनांक 6. 8.2024 से 8 .8.2024 के मध्य रेलवे ग्राउंड आगरा में रस्साकशी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर -13 अंडर -15 अंडर- 17 और अंडर-19 वर्गों के साथ-साथ सीनियर महिला वर्ग में आयोजित की जाएगी जिसमें संपूर्ण भारत देश से लगभग 25 प्रदेश व पांच केंद्र शासित प्रदेश प्रतिभाग करेंगे।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में राष्ट्रीय रस्साकसी महासंघ के महासचिव मदन मोहन जल्द ही आगरा का दौरा। जिला संघ के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह राणा ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अच्छे आयोजन को लेकर सभी पहलुओं पर विचार विमर्श किया जा रहा है जिसे देश के कोने-कोने से पधारे हुए खिलाड़ियों निर्णायक मंडल व अतिथियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो सके। उपाध्यक्ष सुमन लता यादव ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता व प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल प्रकिया संपन्न कर ली जाएंगी जिससे की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को प्रदेश की टीम का हिस्सा बनने का मौका मिल सके।
इस दौरान अंतरराष्ट्रीय निर्णायक अर्जुन सिंह, जिला रस्साकशी संघ के पूर्व सचिव किशन सिंह चाहर, मथुरा जिला संघ के सचिव ललित सोलंकी उपस्थित रहे। जिला रस्साकशी संघ के सचिव पवन सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
- 21 June 2024 Agra News
- Agra District Tug of War Association
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra news
- Agra News : National tug of war competition will be held in Agra
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- District Tug of War Association
- players from all over the country will participate…#agra
- tug of war agra