Friday , 11 September 2026
Home आगरा Video News: There will be no parking of vehicles outside Mankameshwar temple in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video News: There will be no parking of vehicles outside Mankameshwar temple in Agra…#agranews

292

आगरालीक्स…आगरा में मनकामेश्वर मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की नहीं खड़ी होंगी गाड़ियां. गेट से ही वाहनों की एंट्री बंद. इस जगह होगी पार्किंग…

आगरा के बीच शहर में स्थित भगवान श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं. सोमवार को तो यहां श्रद्धालुओं की काफी अधिक संख्या होती है. मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु अपनी बाइकें व अन्य गाड़ियां मंदिर के बाहर ही खड़ा कर देते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा. मंदिर के बाहर अब किसी भी तरह की कोई गाड़ी यहां आने वाले श्रद्धालु खड़ी नहीं कर सकेंगे. मनकामेश्वर मंदिर परिसर में वाहनों की पार्किंग बंद कराई जाएगी. यहां पर केवल उन्हीं लोगों के वाहन पार्क हो सकेंगे जो वहां या तो रहते हैं या फिर उनके व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं. इन लोगों को नगर निगम पार्किंग के लिए पास जारी करेगा. यहां आने वाले अन्य लोगों को पास ही स्थित आगरा फोर्ट स्टेशन की पार्किंग में अपने वाहन पार्क करने होंगे. नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने आज मनकामेश्वर मंदिर कॉरीडोर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया.

गेट से ही होगी एंट्री बंद
नगरायुक्त ने बताया कि दरेसी नंबर एक की ओर से मनकामेश्वर मंदिर आने के लिए बने गेट से ही वाहनों की एंट्री बंद कर दी जाएगी. जबकि बारहदरी की ओर से मंदिर को आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को मंदिर परिसर से पचास मीटर दूर ही रोक दिया जाएगा. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि हाथी घाट से लेकर मनकामेश्वर मंदिर तक सड़क के दोनों ओर दीवारों पर भगवान शिव की लीलाओं की पेंटिग्स कराई जाए. मंदिर के आसपास से अतिक्रमण हटाये जाने के लिए कैंटबोर्ड प्रशासन से मीटिंग कर शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा.

शौचालय का निर्माण कराएगा नगर निगम
उन्होंने बताया कि मंदिर के मंदिर के मठ महंत हरिहर पुरी ने नगरायुक्त को बताया कि आसपास शौचालय की व्यवस्था न होने से यहां आने वाले श्रद्वालुओं और आम नागरिकों को काफी दिक्कत होती है. इस नगरायुक्त ने कहा कि अगर मंदिर समिति की ओर से जगह उपलब्ध करा दी जाए तो नगर निगम यहां शौचालय का निर्माण करा देगा. जिस मंदिर महंत हरिहर पुरी ने कहा कि मंदिर का कुछ हिस्सा तोड़कर वे जगह उपलब्ध करा देंगे. इसके बाद वे हाथीघाट पर चल रहे सौदर्यीकरण के काम को भी देखने के लिए गये. वहां पर उन्हें काम संतोषजनक मिला. नगरायुक्त ने यहां भी शौचालय निर्माण के निर्देश दिये.

इसके बाद उन्होंने बिजलीघर नाले का भी निरीक्षण कर वहां की सफाई व्यवस्था को देखा. नगरायुक्त जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम के मंदिर भी गये. यहां पर लोगों के द्वारा जलभराव की शिकायत की जा रही थी. जलभराव की समस्या के समाधान के बारे में पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि निगम की ओर से जो नाली बनाई जा रही है उसे भारी वाहन रात के समय क्षतिग्रस्त कर जाते हैं। इसलिए यहां पर पाइप डालकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। हाथी घाट और लंगड़े की चौकी के पास वार्ड आफिस बनाने का भी निर्णय लिया गया.

निरीक्षण के दौरान उनके साथ अपर नगरायुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, अधिशासी अभियंता आर के सिंह,राजस्व निरीक्षक वैभव यादव,एसएफआई आशुतोष वर्मा, जेडओ विजय कुमार के अलावा मंदिर परिसर में मनकामेश्वर मंदिर के मठ महंत हरिहर पुरी, सभासद अनूज शर्मा के अलावा सभासद राकेष जैन भी उपस्थित रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: A couple in a live-in relationship stole a five-month-old baby from Mathura Railway Station; police have arrested them….#mathura

मथुरालीक्स…लिव इन में रह रहे प्रेमी—प्रेमिका ने किया था मथुरा रेलवे स्टेशन...

आगरा

Agra News: Preparations for the Maharaja Agrasen Jayanti festival have begun in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जंयती महोत्सव की तैयारियां शुरू. बुन्दू कटरा, सेवला...

आगरा

Agra Weather: Agra blanketed by thick, dark clouds; heavy rain likely tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में काले घने बादलों का डेरा. आज रात को हो सकती...

आगरा

Agra News: An awareness campaign regarding Sant Ravidas Jayanti will be conducted in schools and colleges in Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा में संत रविदास जयंती को लेकर विद्यालयों-महाविद्यालयों में चलेगा जागरूकता अभियान....

error: Content is protected !!