आगरालीक्स… आगरा में स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराए तिरंगे। शहीद स्मारक पर देश की एकता-अखंडता और पंच प्रण की शपथ दिलाई। रैलियां पहुंची शहीद स्मारक।

चौराहों पर सजावट के साथ देशभक्ति के गीतों की गूंज
आगरा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शहर के प्रमुख चौराहों पर भव्य सजावट किए जाने के साथ देशभक्ति के गीत गूंज रहे हैं। सबसे ज्यादा सजावट हरीपर्वत चौराहा और सेंट जोंस पर की गई है, यहां देशभक्ति के गीतों के साथ बाइक व रैलियां निकल कर रुक-रुक कर निकलीं।
संजय प्लेस में हुआ मुख्य कार्यक्रम आयोजित
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक में किया गया। यहां सबसे पहले पुलिस, प्रशासन एवं नागरिकों को देश की एकता-अखंडता अक्षुण्ण रखने और पंच प्रण की शपथ दिलाई गई।
सांस्कृति कार्यक्रम हुए
मुख्य अतिथि प्रदेश की महिला विकास एवं बाल कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्या ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। अतिथियों के संबोधन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर डीएम नवनीत सिंह चहल, सडीओ एम मणिकंडन सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

होटल गोवर्धन में किया ध्वजारोहण
होटल गोवर्धन में ध्वजारोहण वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय सुरेंद्र शर्मा की धर्मपत्नी सविता शर्मा ने किया। इस मौके पर मोहित शर्मा, रिचा शर्मा, अजीत प्रसाद श्रीवास्तव, लोकेश बघेल, चेतन सिंह, राजदीप, आदि मौजूद रहे।