आगरालीक्स ..Agra Newsc आगरा में रामलीला, रामबारात, जनकपुरी का आयोजन करने वाली 149 साल पुरानी श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और महामंत्री की घोषणा, जानें।
श्री रामलीाल कमेटी की मंगलवार को श्री राम स्वरूप गल्र्स इंटर कॉलेज में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल चुने गए। ये पहले भी कमेटी के अध्यक्ष और महामंत्री थी,अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए इन दोनों के ही नामांकन आए थे।
चुनाव अधिकारी राम किशन अग्रवाल ने श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पद पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री पद पर राजीव अग्रवाल को निर्वाचित घोषित किया।
दो वर्ष के लिए हुआ चुनाव
श्री रामलीला कमेटी की कार्यकारिणी का कार्यकाल एक साल के लिए होता था लेकिन इस बार दो साल के कार्यकाल के लिए चुनाव हुए हैं। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल पांचवीं बार अध्यक्ष बने हैं।